Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/nature s world of people the world of people alert of heavy rain in the districts of up

कुदरत की मार ने उजाड दी लोगो की दुनिया,यूपी के जिलो में भारी बारिश का अलर्ट

कुदरत का कहर बहुत ही तेजी से लोगो की जिंदगी को बर्बाद कर रहा है। भारी बारिश और बिजली गिरने की वजह से लोगो की दुनिया उजडती जा रही है। कही पर तो लोगो के पास रहने को घर भी नही बचा है। बाढ की चपेट में आने की वजह से कई जगहो पर सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। बिजली गिरने की वजह से कई लोगो को तो अपनी जान से हाथ भी धोना पडा है। जो लोग बचे हूुए उनकी जिंदगी तो भूख और प्यार की वजह से नरक बन गई है।

lucknow

7:27 PM, Aug 28, 2025

Share:

कुदरत की मार ने उजाड दी लोगो की दुनिया,यूपी के जिलो में भारी बारिश का अलर्ट
logo

SKETCH BY - GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। कुदरत  का  कहर बहुत ही तेजी से लोगो की जिंदगी को बर्बाद कर रहा है। भारी बारिश और बिजली गिरने की वजह से लोगो की दुनिया उजडती जा रही है। कही पर तो लोगो के पास रहने को घर भी नही  बचा है। बाढ की चपेट में आने की वजह से कई जगहो पर सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। बिजली गिरने की वजह से कई लोगो को तो अपनी जान से हाथ भी धोना पडा है। जो लोग बचे हूुए उनकी जिंदगी तो भूख और प्यार की वजह से नरक बन गई है। कुदरत की मार ने किसी को नही छोडा है। कही पर तो स्कूल की छत गिरने की वजह से कई मासूम लोगो की जान चली गई।

मौसम विभाग ने इन जनपदो में अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने बताया है कि,कानपुर नगर, उन्नाव, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर,प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, मेरठ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और बदायूं में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना की जा रही है। जिसको लेकर लोगो के अंदर डर का माहौल है।

लोगो को यात्रा न करने की दी गई सलाह

मौसम में भारी बारिश और बिजली गिरने के अलर्ट को जारी किया गया है। जिसके बाद लोगो का कही दूर यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। मौसम में खराबी आने की वजह से बडा हादसा घटित हो सकता है। इसीलिए लोगो को इस समय यात्रा करने को रोका गया है। किसान की तो पूरी जिंदगी बर्बाद होने के रास्ते पर ही है। भारी बारिश की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान खेती का हो रहा है। जिससे किसान की तो सारी दुनिया ही बर्बाद हो गई है। किसान के लिए गुजारा करने का एक मात्र साधन उसकी खेती होती है। जिसमे किसान अपनी पूरी मेहनत और इमानदारी के साथ काम करता है। लेकिन कुदरत की मार ने किसान के पेट पर लात मार दी है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.