लखनऊ में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत
लखनऊ के सरोजनी नगर के अवध विहार कॉलोनी में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत होने की खबर समाने आई है। इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर किया है कि,कब तक हमारे देश की बेटियो दहेज की वजह से अपनी जान से हाथ धोती रहेगी। महिला संगठन की आरे से इस घटना पर बहुत ही ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है। इस मामले पूरे इलाके में बवाल मचाकर रख दिया है। जिसकी वजह से माहौल बहुत ही गर्म हो गया।
uttar pradesh
2:19 PM, Aug 23, 2025
Share:


लखनऊ में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत सौ 0 - REx भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के सरोजनी नगर के अवध विहार कॉलोनी में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत होने की खबर समाने आई है। इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर किया है कि,कब तक हमारे देश की बेटियो दहेज की वजह से अपनी जान से हाथ धोती रहेगी। महिला संगठन की आरे से इस घटना पर बहुत ही ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है। इस मामले पूरे इलाके में बवाल मचाकर रख दिया है। जिसकी वजह से माहौल बहुत ही गर्म हो गया।
पिता ने ससुराल वालो पर लगाया दहेज का आरोप
मृतका के पिता का आरोप है कि,उसकी बेटी के ससुराल वालो के द्वारा उसकी दहेज के चक्कर में हत्या की गई है। जिसके चलते पिता ने अपनी बेटी की मौत के बाद कानून से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर मामला दर्ज कराया है। एक पिता के ऊपर क्या बीती होगी। जिस पिता ने बेटी को बच्चपन से बडे ही प्यार हो दुलार से पाला होगा।फिर न जाने कितने पैसे खर्च करके उसकी धूम — धाम से शादी करवाई होगी। ससुराल वालो को तो पता भी न ही कि,उन्होने सिर्फ दहेज के लिए एक पिता की बेटी को छीनकर कितना बडा नुकसान किया है।
पुलिस जांच में जुटी हुई,रिपोर्ट आने पर होगी कार्यवाही
पुलिस ने बताया कि,शुक्रवार को दोपहर में कंट्रोल रूम में सूचना मिली है कि,लखनऊ के सरोजनी नगर में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौक पर मौजूद हुई। जहां पर मृतका के पिता ने ससुराल वालो पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी बेटी के लिए न्यार की अपील की। वही दुसरी ओर शुरुआती जांच में बीमारी से उसकी मौत होने का पता चल रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।