बड़ी खबर/न्यूज़/not narendra modi rahul gandhi himself has become a stable problem for congress deputy cm keshav prasad maurya 20250726 630

नरेंद्र मोदी नहीं,राहुल गांधी स्वयं कांग्रेस के लिए स्थायी समस्या बन चुके हैं— डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के 'स्थायी अध्यक्ष' राहुल गांधी ने एक बात बिल्कुल सही कही है कि नरेंद्र मोदी उनके लिए कोई समस्या नहीं हैं। सही बात यह है श्री गांधी स्वयं अपने परिवार और कांग्रेस पार्टी के लिए एक 'स्थायी समस्या' बन चुके हैं। कांग्रेस की हालत अब इतनी जर्जर है कि जो नेता हर चुनाव में हार का पर्याय बन गया है, वही उसका 'स्थायी चेहरा' है। लेकिन देश की जनता अब भ्रमित नहीं है, जनता अब 'छद्मवाद' नहीं 'राष्ट्रवाद' के साथ है, और 'वंशवाद के स्थायी संकट' को हर बार जवाब देना जानती है।

UTTAR PRADESH

4:15 PM, Jul 26, 2025

Share:

नरेंद्र मोदी नहीं,राहुल गांधी स्वयं कांग्रेस के लिए स्थायी समस्या बन चुके हैं— डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
logo

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और कॉग्रेस के सांसद राहुल गांधी सौ0 RExभारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य  ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के 'स्थायी अध्यक्ष' राहुल गांधी ने एक बात बिल्कुल सही कही है कि नरेंद्र मोदी उनके लिए कोई समस्या नहीं हैं। सही बात यह है श्री गांधी स्वयं अपने परिवार और कांग्रेस पार्टी के लिए एक 'स्थायी समस्या' बन चुके हैं। कांग्रेस की हालत अब इतनी जर्जर है कि जो नेता हर चुनाव में हार का पर्याय बन गया है, वही उसका 'स्थायी चेहरा' है। लेकिन देश की जनता अब भ्रमित नहीं है, जनता अब 'छद्मवाद' नहीं 'राष्ट्रवाद' के साथ है, और 'वंशवाद के स्थायी संकट' को हर बार जवाब देना जानती है।

राहुल गांधी ने चार दर्जन से अधिक चुनावों में झेली हार

श्री मौर्य जी ने कहा कि विरासत के अहंकार में चूर, ज़मीनी हकीकत से कटे राहुल गांधी का नेतृत्व कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा राजनीतिक बोझ बन चुका है। उनके तथाकथित चमत्कारिक व अभूतपूर्व नेतृत्व में कांग्रेस ने चार दर्जन से अधिक चुनावों में करारी हार झेली है। दर्जनों वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ चुके हैं, दर्जन भर पूर्व मुख्यमंत्री उनसे किनारा कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेस अब भी उनके पीछे आंख मूंदकर चलने को विवश है।

राहुल ने कॉग्रेस को रसातल में पहुंचा दिया

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह विडंबना नहीं, कांग्रेस की दुर्दशा का प्रमाण है कि जिसने पार्टी को रसातल में पहुँचाया, वही आज पार्टी की उम्मीद बना बैठा है। श्री गांधी को न तो देश की ज़मीन समझ आती है, न जनमानस की दिशा और जब जनता बार-बार नकार देती है, तब वह कुंठा में भारत विरोधी विमर्श और अमरीकी अरबपति  जॉर्ज सोरोस जैसे भारतीय लोकतंत्र के धुर विरोधी साजिशकर्ताओं के उपकरण बन जाते हैं।

राहुल गांधी विदेशी धरती से देश को बदनाम करते हैं

राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश को बदनाम करते हैं, सेना पर सवाल उठाते हैं,न्यायपालिका पर संदेह करते हैं और देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करते हैं। ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने नायक बना रखा है, यही कारण है कि पार्टी एक राष्ट्रीय आंदोलन से सिकुड़कर ‘एक कुनबे की दरबारी’ बनकर रह गई है।श्री मौर्य ने दो टूक कहा कि जब देश नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहा है,तब राहुल गांधी जैसे नेता भारत विरोधी तत्वों के भरोसेमंद मोहरे बनते जा रहे हैं। उनकी भाषा, भाव और बयानबाज़ी तीनों में राष्ट्र के प्रति विरोध का तत्व लगातार दिखाई देता है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now

Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.