आनलाइन गेमिंग के चक्कर में छात्र यश की आत्माहत्या के मामले ने पुलिस ने साइबर जालसाज को पकडा
मोहनलालगंज पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीमो ने एक साइबर जालसाज को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि,बीते दिनो में छात्र यश को आनलाइन गेमिंग की आईडी व पासवर्ड देने के नाम पर झारखंड व बिहार के साइबर जालसाजो ने लाखो रूपये ठगे थे। यश से लाखो रूपये पैसे ठगने के बाद भी फ्री फायर मैक्स गेम की अपग्रेड आईडी व पासवर्ड जालसाजो ने नही दी थी।
lucknow
6:42 PM, Oct 1, 2025
Share:


आनलाइन गेमिंग के पुलिस ने साइबर जालसाज को पकडा सौ 0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ।मोहनलालगंज पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीमो ने एक साइबर जालसाज को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि,बीते दिनो में छात्र यश को आनलाइन गेमिंग की आईडी व पासवर्ड देने के नाम पर झारखंड व बिहार के साइबर जालसाजो ने लाखो रूपये ठगे थे। यश से लाखो रूपये पैसे ठगने के बाद भी फ्री फायर मैक्स गेम की अपग्रेड आईडी व पासवर्ड जालसाजो ने नही दी थी। जिसकी वजह से साइबर जालसाजो की ठगी से परेशान छात्र यश ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली थी।झारखंड में बैठकर सोशल मीडिया से छात्र यश को जाल में फंसाकर ठगी की गयी थी।
साइबर जालसाज ने छात्र से 14 लाख रूपये कराए थे ट्रांसफर
ठगो ने 25 खातो व वैलट में छात्र यश से 14 लाख रूपये ट्रांसफर कराए थे। साइबर जालसाज सनत गोसाई निवासी झारखंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वही दूसरी ओर इस मामले को लेकर बिहार के एक नाबालिग को पुलिस हिरासत में लेकर कर पुछताछ रही है।नाबालिग के खाते में भी साढे पांच की रकम ट्रांसफर हुई थी। जिसकी वजह से पुलिस पूरे मामले की सख्ती से जांच में जुटी हुई है। यश के आत्माहत्या करने के बाद से ही पुलिस साइबर ठगो की खोज पडताल में जुटी हुई थी।
ठगो से बरामद समान को पुलिस ने किया फ्रीज
डीसीपी निपुण अग्रवाल व एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व एसीपी जनीश वर्मा के मार्गदर्शन मे मोहनलालगंज पुलिस व साइबर सेल की टीम ने खुलासा किया। पुलिस ने ठगो के पास से चार लाख 71 हजार रूपये नगद,ठगी के पैसे से खरीदा गया लैपटाप व एक मोबाइल फोन को बरामद किया। इसके अलावा ,पुलिस ने ठगो के पास से कई वालेट में भेजा गया डेढ लाख रूपये फ्रीज किया।