Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/pend and branches uprooted from jcb near mahingwa village forest department is evading instead of proceedings 20250708 546

महिंगवा गांव के पास जेसीबी से उखाड़ दिए गए पेंड और शाखाएं,वन विभाग कार्यवाही की बजाय कर रहा टालमटोल

महिगंवा—कुम्हरावॉ मार्ग पर कुूछ लोगो ने सरकारी पेडों को काट डाला। सोमवार को इन्दारा गांव के पास हुई घटना को लेकर जहां वन विभाग ने कोई कार्यवाही नही किया,वहीं पर महिंगवा पुलिस भी इस घटना को लेकर बेरुखा रवैया अपनाए हुए है। जबकि भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष अमर सिंह यादव ने पुलिस से शिकायत करके सरकारी पेंडों को काटने वालों पर कार्यवाही की मांग की है।

UTTAR PRADESH

10:07 AM, Jul 8, 2025

Share:

महिंगवा गांव के पास जेसीबी से उखाड़ दिए गए पेंड और शाखाएं,वन विभाग कार्यवाही की बजाय कर रहा टालमटोल
logo

इंदारा गांव के पास जेसीबी की मदद से उखाडे गए वन विभाग के ट्री गार्ड और पेंड सौ0 भाकियू

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश/लखनऊ।महिगंवा—कुम्हरावॉ मार्ग पर कुूछ लोगो ने सरकारी पेडों को काट डाला। सोमवार को इन्दारा गांव के पास हुई घटना को लेकर जहां वन विभाग ने कोई कार्यवाही नही किया,वहीं पर महिंगवा पुलिस भी इस घटना को लेकर बेरुखा रवैया अपनाए हुए है। जबकि भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष अमर सिंह यादव ने पुलिस से शिकायत करके सरकारी पेंडों को काटने वालों पर कार्यवाही की मांग की है।

सरकारी पौध रोपण में बनाए गए ट्री गार्ड भी तोडे

भाकियू मंडल अध्यक्ष अमर सिंह का आरोप है कि,यहां पर पेंड़ों को काट और उखाडा नही गयाबल्कि सरकारी पौध रोपण के ट्री गार्ड को भी जेसीबी से नष्ट कर दिया गया। इंदारा रोड पर सरकारी पौध रोपण के सैकडों ट्री गार्ड को उखाड दिया गया। जिसके ईट तक को लोग उठकर ले गए। वन विभाग ने इन सभी शिकायतों से अनजान आंख बंद करके बैठा है।

वन विभाग अधिकारी बोले कोई नुकसान नही

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कई पेंडों के बडी बडी शाखाओं को काटकर गिरा दिया गया। जेसीबी की मदद से सड़क किनारे लगे पेंडों की शाखाओं को जिस बेदर्दी से काटकर गिराया गया। अमर सिंह का आरोप है कि,पेडों दुर्दशा देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि,वन विभाग और पुलिस किस प्रकार से सरकारी और वन सम्पदा को नुकसान पहुचाने वालों को बचाकर अपनी जेब गरम कर रहे है।

सरकारी सम्पत्ति का नही हुआ नुकसान

किसी के द्वारा प्रापर्टी की खरीद की गई है। जिसने आपने आसपास के जंगल को जेसीबी की मदद से साफ करवाया है। मौके पर टीम ने जांच किया है। वहां पर किसी भी प्रकार की सरकारी सम्पत्ति का नुकसान नही किया गया है।

सब इंस्पेक्टर वन विभाग मुबारक अली

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.