दुबग्गा में गोकशी के आरोपियों साथ पुलिस की मुठभेड़
दुबग्गा थाना क्षेत्र में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, दुबग्गा के ग्राम समरथ नगर के सामने किसान पथ के सर्विस लेन से करीब 50 मीटर पश्चिम बाग मे कुछ बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा जबावी फायरिंग मे एक बदमाश के दाहिने पैर मे गोली लगी,जो घायल होकर गिरफ्तार हो गया। पुलिस के द्वारा घायल बदमाश को इलाज हेतु हॉस्पिटल भेज
lucknow
12:20 PM, Sep 16, 2025
Share:


दुबग्गा में गोकशी के आरोपियों साथ पुलिस की मुठभेड़ सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, दुबग्गा के ग्राम समरथ नगर के सामने किसान पथ के सर्विस लेन से करीब 50 मीटर पश्चिम बाग मे कुछ बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा जबावी फायरिंग मे एक बदमाश के दाहिने पैर मे गोली लगी,जो घायल होकर गिरफ्तार हो गया। पुलिस के द्वारा घायल बदमाश को इलाज हेतु हॉस्पिटल भेजा गया है।
सीसीटीवी कमरों की मदद से की गई आरोपियो की पहचान
शुक्रवार दिनांक 12.09.2025 को थाना क्षेत्र दुबग्गा के ग्राम सराय प्रेम राज मे एक गौकशी की घटना हुई थी। जिसको लेकर स्थानीय नागरिकों एवं समुदाय विशेष के लोगों मे काफी आक्रोश उत्पन्न हो गया था जिसके अनावरण हेतु डीसीपी पश्चिमी महोदय के द्वारा स्थानीय थाना एवं क्राइम ब्रांच की टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण आसपास के सीसीटीवी कमरों एवं सरविलेंस से उक्त अभियोग मे अभियुक्त वासिम, इस्तियाक, मो अहमद, सुफियान, रियासत अली का नाम सामने आया था। जिनकी पुलिस की टीमों के द्वारा तलाश की जा रही थी। पुलिस को एक मुखबिर द्वारा इस आशय की सूचना प्राप्त हुई थी कि, उन्ही मे से कुछ अभियुक्त गौकशी की घटना को अंजाम देने झाकड़ बाग की तरफ से किसान पथ का सर्विस लाने पकड़कर एक सफेद गाडी से काकराबाद की तरफ आ रहे है।

पुलिस के द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल सौ0 RExpress भारत
एक बदमाश को पकडा गया
क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम समरथ नगर के सामने स्थित किसान पथ पर बने हुए अंडर पास के सामने सर्विस लेन पर चेकिंग के दौरान अभियुक्तओं द्वारा फायरिंग की गयी। जिसमे जबावी कार्यवाही मे एक बदमाश घायल हो गया। जिसको गिरफ्तार किया गया तथा तीन बदमाश अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से वहां से भाग निकले।जिनकी चेकिंग हेतु कण्ट्रोल रूम को अवगत करा दिया गया है। घायल बदमाश की पहचान 26 वर्षीय वसीम निवासी ग्राम झबनिया खेड़ा थाना कासिमपुर जिला हरदोई के रूप में हुई है। जिसको इलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा मे हॉस्पिटल भेजा गया है।

दुबग्गा के डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के द्वारा दी गई जानकारी सौ0 RExpress भारत
दुबग्गा के डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के द्वारा दी गई जानकारी
दुबग्गा के डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि, घायल अभियुक्त के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किया। घायल बदमाश के ऊपर गौकशी के पूर्व के कई मुक़दमे दर्ज है। जिसके बारे मे जानकारी की जा रही है। इस मामले को लेकर आरोपी से उसके और सथियो के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी पर उसके किए गए अपराधो को लेकर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।