आईपीएस बनने की तैयारी कीजिए मिलेगी सही जानकारी,होंगे सारे सपने पूरे !
आईपीएस बनने की चाहत तो हर एक बच्चे की होती है। लेकिन सभी की चाहत पूरी नही होती है। सबसे ज्यादा बच्चो के मन में यही सवाल होता है कि,आखिर ऐसा क्या किया जाए कि,उनकी मेहनत रंग लाए। आईपीएस बानने के लिए कौन — कौन से गुण होने चहिए और क्या पढना चहिए। यह सारी बाते हम आपको बताएंगे। ताकि,किसी भी बच्चे का सापना अधूरा न रह जाए। बहुत सारे आईपीएस बनना चाहते है मगर सही जानकारी नही होने की वजह से नही बन पाते है।
lucknow
5:20 PM, Oct 19, 2025
Share:


SKETCH BY - GOOGLE
उत्तर प्रदेश। आईपीएस बनने की चाहत तो हर एक बच्चे की होती है। लेकिन सभी की चाहत पूरी नही होती है। सबसे ज्यादा बच्चो के मन में यही सवाल होता है कि,आखिर ऐसा क्या किया जाए कि,उनकी मेहनत रंग लाए। आईपीएस बानने के लिए कौन — कौन से गुण होने चहिए और क्या पढना चहिए। यह सारी बाते हम आपको बताएंगे। ताकि,किसी भी बच्चे का सापना अधूरा न रह जाए। बहुत सारे आईपीएस बनना चाहते है मगर सही जानकारी नही होने की वजह से नही बन पाते है।
कौन — सी करनी होगी पढाई ?
आईपीएस बनने के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री पूरी करनी होगी और फिर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) उत्तीर्ण करनी होगी। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। उसके बाद आप आगे के चरणो के चुने जाते है।
क्या टॉपर ही बनते है आईपीएस
आईपीएस बनने के लिए बच्चा स्कूल या कॉलेज का टॉपर होना बिल्कुल ज़रूरी नहीं है। स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई का यूपीएससी की परीक्षा के नतीजों से बहुत कम संबंध होता है। सफलता के लिए सबसे ज़रूरी है कड़ी मेहनत, सही रणनीति और दृढ़ संकल्प होता है। तो आपको 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट को लेकर चिंता करने की जरूरत नही है।
आईपीएस की तैयारी मे कितना हो है खर्च ?
आईपीएस की तैयारी में कुल खर्च कोचिंग की फीस, रहने-खाने का खर्च और स्टडी मटेरियल पर निर्भर करता है। कोचिंग की फीस ₹50,000 से ₹2.5 लाख या उससे ज़्यादा हो सकती है, जबकि रहना-खाना और स्टडी मटेरियल पर हर साल ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक खर्च आ सकता है। कुल मिलाकर, आप साल भर में लगभग ₹2 लाख से ₹5 लाख तक का खर्च मान सकते हैं। जिसमें कोचिंग, रहने-खाने और अन्य खर्चे शामिल हैं।