राजगीर का शव आम की बाग में पाया गया,लखनऊ के महिंगवा इलाके की घटना
लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र के गांव तारनपुर निवासी 45 वर्षीय अमर सिंह यादव का शव उसके घर से चार सौ मीटर दूर आम की बाग में बृहस्पतिवार की रात लगभग साढे 11 बजे पाया गया। परिजनों ने बताया कि,जब अमर सिहं घर नही पहुचे। तब परिजनों ने उनकी खोज किया। गांव से लेकर पहाडपुर चौराहे तक खोजा गया। जहां पहाडपुर चौराहे पर स्थित शराब की दुकान से घर के निकले थे।ग्रामीणों ने रास्ते में खोज किया तो रास्ते में एक आम की बाग में लगी कटीले तारों की बाड के अन्दर शव पडा पाया गया।
UTTAR PRADESH
2:23 PM, Jul 18, 2025
Share:


लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र के गांव तारनपुर में हुई घटना सौ0 RExभारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र के गांव तारनपुर निवासी 45 वर्षीय अमर सिंह यादव का शव उसके घर से चार सौ मीटर दूर आम की बाग में बृहस्पतिवार की रात लगभग साढे 11 बजे पाया गया। परिजनों ने बताया कि,जब अमर सिहं घर नही पहुचे। तब परिजनों ने उनकी खोज किया। गांव से लेकर पहाडपुर चौराहे तक खोजा गया। जहां पहाडपुर चौराहे पर स्थित शराब की दुकान से घर के निकले थे।ग्रामीणों ने रास्ते में खोज किया तो रास्ते में एक आम की बाग में लगी कटीले तारों की बाड के अन्दर शव पडा पाया गया।
मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान
थाना प्रभारी महिंगवा शिवमंगल सिंह ने बताया कि,पेशे से राजगीर अमर सिंह लोधी शराब पीने का आदी था। पहाडपुर चौराहे पर स्थित दुकान पर अधिक शराब पीकर वह गांव के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में आम की बाग में कटीले तारों की बाड से होकर निकलने के दौरान वह उलझ कर गिर गया। कटीले तारों की वजह से कई जगह कट गया। मृतक की चप्पल बाग में ही कुछ दूर पायी गयी है।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की तरफ से अभीतक कोई शिकायत नही मिली है।
पेशे से राजगीर अमर सिंह की मौत पर उठे सवाल
बख्शी का तालाब के पहाडपुर चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान पर अक्सर अमर सिहं शराब पीते थे। इसके बाद ही वह घर पर जाते थे। बृहस्पतिवार की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब रात लगभग 11 बजे वह गांव के लिए निकले। रास्ते में घर जाने के लिए एक आम की बाग के कटीले तार के बीच से झुककर निकलना होता था। यहां पर भी यही हुआ लेकिन अत्याधिक शराब पीने की वजह से वह कटीले तारों में उजझ गए। कई जगह तार से कट भी लगे। जिसकी वजह से बाग में ही गिर गए। जहां पुलिस को मृत मिले।