वीडियोहोम
Advertisement
बड़ी खबर/न्यूज़/rape of a two year old innocent girl who had come to the wedding ceremony incident in itaunja area

शादी के समरोह में आयी दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म,इटौंजा क्षेत्र की घटना

लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र से एक हैवानियत की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,दो वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले को लेकर हर ओर तेजी से चर्चा हो रही है। सोचने वाली बात तो यह हो गयी है कि,शादी के समरोह मे बच्ची अपने माता — पिता के साथ गई हुई थी। लेकिन उसके साथ वहा पर यह घटना हो गयी है।

lucknow

6:25 PM, Nov 25, 2025

Share:

शादी के समरोह में आयी दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म,इटौंजा क्षेत्र की घटना
logo

इटौंजा थाना क्षेत्र की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकडा सौ0 RExpress भारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र से एक हैवानियत की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,दो वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले को लेकर हर ओर तेजी से चर्चा हो रही है। सोचने वाली बात तो यह हो गयी है कि,शादी के समरोह मे बच्ची अपने माता — पिता के साथ गई हुई थी। लेकिन उसके साथ वहा पर यह घटना हो गयी है। लोगो ने जब इस मामले के बारे में सुना तो उनके पैरो के नीचे से जमीन हट ही गई कि,महज दो वर्षीय बच्ची के साथ किस के द्वारा ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना ने लोगो के बीच हडकंप मचा कर रख दिया है। सोच के भी दिल दहल जाता है कि,​दो वर्षीय बच्ची जिसको अभी तो यह पता भी नही होगा कि,उसके साथ यह सब हो गया हैं ।

पुलिस मौके पर हुई मौजूद

बताया जा रहा है कि,सोमवार की रात को बच्ची अपने परिवार के साथ एक शादी के समरोह में गयी हुई थी। जहां पर उसके यह शर्मनाक घटना हो गयी। बच्ची के माता — पिता के द्वारा 112 पर कॉल करके पुलिस को इस शर्मनाक घटना के बारे मे सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को वहां पर पहुंचकर ज्ञात हुआ है कि,वहां पर बच्ची की हालत को देखते हुए माता — पिता का रो — रोकर बुरा हाल हो गया। उसके बाद पुलिस ने बच्ची को उपचार हेतु तुंरत अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनो की मदद और पुलिस के द्वारा सख्ती से कार्यवाही करने के दौरान आरोपी को पकड लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने मासूम के साथ हुई शर्मनाक घटना को लेकर परिवार वालो आश्वसन दिलाया है कि,आरोपी पर कानून कडी से कडी कार्यवाही करेगा।

आरोपी पर पुलिस कर रही सख्ती से कार्यवाही

पुलिस ने बताया है कि, इस मामले की जांच के दौरान पता लगाया है कि, आरोपी की पहचान 23 वर्षीय संदीप कुमार निवासी जनपद सीतापुर के रूप में हुई। जो कि,शादी के समरोह में कैटरिंग मजदूर का काम करने के लिए आया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोप ने बताया है कि,एक गांव की शादी के समरोह में अपनी एक महिला दोस्त के बुलाने पर ऑटो से पहुंचा था। आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर और शादी समरोह का फायदा उठाया। जिसके बाद आरोपी उसको छत पर ले गया। फिर आरोपी उसके साथ वही पर दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। लेकिन इस शर्मनाक घटना के दौरान परिवार वालो के द्वारा पकड लिया गया। आरोपी पर बच्ची के साथ इस घटना को लेकर मु0अ0सं0 220/2025,धारा 65 2 बीएनएस एंव 3/4 एक्ट के तहत मुकादमा दर्ज किया हैं

कलयुग के युग में हो रही शर्मनाक घटनाएं

लोगो के द्वारा इस घटना को लेकर बहुत ही ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है। लोगो का कहना है कि, जब दो वर्षीय मासूम बच्ची को हैवानो के द्वारा छोडा नही जा रहा हैं। तो महिलाओ का तो घर से निकला ही बंद हो जाएगा। शादी के समरोह में भी अब लोग अपनी ​बच्चियो को ले जाने के लिए सौ बार सोच रहे है। उनका सोचना कही न कही तक सही भी है। क्योकि,कलयुग के युग में लोगो के अंदर की इंसानियत मर चुकी है। अब इसांन हैवन बन चुके है। लोगो के बीच इस घटना के बाद घर का माहौल हो गया है। लोगो का कहना है कि,जो लोग अब हैवान बन चुके है उनको ऐसी सजा देनी चहिए कि,उनके अंदर एक डर बैठ जाए कि,अगर गलती से उनके मन मे यह शर्मनाक घटना करनी बात आयी। तो उनकी रूह कांप जानी चहिए।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.