Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/seva pakhwada will run till vijayadashami cm yogi

विजयदशमी तक चलेगा सेवा पखवाडा का प्रदेश में आयोजन—सीएम योगी

लखनऊ सीएम योगी ने बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा है कि,भाजपा के कार्यक्रम स्वयं के लिए नहीं, बल्कि नेशन फर्स्ट के भाव के साथ होते हैं। हम संस्थापकों के विजन राष्ट्र प्रथम के भाव को जीवन का मिशन मानकर आगे बढ़ते हैं। हमारे कार्यकर्ता जब इसे अभियान मानकर बढ़ते हैं तो वे आमजन का विश्वास का हिस्सा बनते हैं। मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा के तहत सभी

luicknow

7:56 PM, Sep 3, 2025

Share:

विजयदशमी तक चलेगा सेवा पखवाडा का प्रदेश में आयोजन—सीएम योगी
logo

सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्यशाला में शामिल सीएम योगी के साथ दोनो डिप्टी सीएम और प्रदेश स्तरीय भाजपा नेता सौ0 सीएम मीडिया सेल

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ सीएम योगी ने बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा है कि,भाजपा के कार्यक्रम स्वयं के लिए नहीं, बल्कि नेशन फर्स्ट के भाव के साथ होते हैं। हम संस्थापकों के विजन राष्ट्र प्रथम के भाव को जीवन का मिशन मानकर आगे बढ़ते हैं। हमारे कार्यकर्ता जब इसे अभियान मानकर बढ़ते हैं तो वे आमजन का विश्वास का हिस्सा बनते हैं। मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा के तहत सभी आयोजन को सफलताूपर्वक सम्पन्न कराने के​ लिए उत्साहवर्धन किया। दो अक्टूबर को कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पहले उत्साहवर्धन किया, फिर अपील भी की कि दो अक्टूबर को विजयादशमी भी है।

Img

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यशाला में शामिल भाजपा के पदाधिकारी सौ0 सीएम मीडिया सेल

दोनो डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष कार्याशाला में हुए शामिल

भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी। 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक इसका आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ,युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक तेजस्वी सूर्या,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के संयोजक श्री गोविंद नारायण शुक्ला ने किया।

वोकल फार लोकल का विशेष सम्मान

मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़े के आयोजन और उसकी महत्ता को बताते हुए कहा कि,वोकल फॉर लोकल के तहत हस्तशिल्पियों ने सम्मान बढाया है। यूपी के एक्सपोर्ट को कई गुना बढ़ाया है। यह आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।मुख्यमंत्री ने सभी से इसे बढ़ावा देने की अपील की और कहा कि,देश का पैसा यहां के कारीगरों को ही मिले,बाहर जाएगा तो भारत के खिलाफ आतंकवाद में प्रयोग होगा।

एक पेंड मां के नाम,सिंगल यूज प्लास्टिक को नो

स्वच्छता कार्यक्रम का जिक्र करते हुए इसे जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि इसका महत्व यूपी से अधिक कोई नही समझ सकता है। 11 वर्ष पहले इस सीजन में गांवों में पैदल चलना दूभर होता था। बदबू व गंदगी रहती थी।स्वच्छता का ही असर है कि इंसेफेलाइटिस समाप्त हो गया। बूथ स्तर की टीम मलिन बस्तियों में होने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा बने। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतः बैन करने पर जोर दिया। ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान में यूपी की भागीदारी में इस वर्ष भी एक दिन में 36 करोड़ से अधिक पौधरोपण का रिकॉर्ड बना। 8 वर्ष में 240 करोड़ पौधरोपण हुए। यूपी का फॉरेस्ट कवर बढ़ा। जिस प्रदेश में पहले 50 लाख पौधे नहीं मिलते थे, वहां की नर्सरियों में 52 करोड़ पौधे तैयार किए गए।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.