शादी का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा का यौन शोषण, ट्रैफिक में तैनात सिपाही, लखनऊ के आशियाना क्षेत्र का मामला
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र की एक नर्सिंग छात्रा ने ट्रैफिक में तैनात सिपाही मुकेश यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसके साथ संबंध बनाए। मामले की आशियाना और सरोजनी नगर थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता के अनुसार, 2019 में फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी। जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।
lucknow
2:30 PM, Nov 24, 2025
Share:


शादी का झांसा देकर सिपाही करता रहा छात्रा के साथ शोषण सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के आशियाना क्षेत्र की एक नर्सिंग छात्रा ने ट्रैफिक में तैनात सिपाही मुकेश यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसके साथ संबंध बनाए। मामले की आशियाना और सरोजनी नगर थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता के अनुसार, 2019 में फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी। जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। इस दौरान सिपाही ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
प्यार का झांसा देकर करता रहा शोषण
आरोपी सिपाही मुकेश यादव मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है। पीडिता ने बताया है कि, जब सिपाही की दूसरी जगह शादी तय हुई। तब उसको सिपाही की सारी सच्चाई के बारे मे पता हुआ कि,अब तक सिपाही सिर्फ उसका फायदा उठा रहा था। उसने बस उसको झूठे प्यार के झल में फंसा रखा था। वो कोई उससे प्यार नही करता था। सूत्रो के अनुसार बताया जा रहा है कि, वर्तमान में मुकेश यादव लखनऊ यातायात पुलिस में कार्यरत है। छात्रा का आरोप है कि, हाल ही में उसे पता चला कि, मुकेश यादव की शादी कहीं और तय हो गई है। उन्होंने इसका विरोध किया। तो सिपाही ने उनसे शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
कही नही हो पा रही सुनवाई
बताया जा रहा है कि,इस मामले को लेकर पीडिता ने पिछले सप्ताह महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसने अपने परिजनों के साथ आशियाना थाने पहुंचकर लिखित शिकायत भी दी। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि,पुलिस विभागीय कर्मी से जुड़ा मामला होने के कारण कार्रवाई में टालमटोल कर रही है।आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने इस संबंध में बताया कि, घटना स्थल ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में आता है, जो सरोजनीनगर थाने के अधिकार क्षेत्र में है। इसलिए पीड़िता को आगे की कार्रवाई के लिए सरोजनीनगर थाने भेज दिया गया है। लेकिन पीड़िता का कहना है कि,वह पिछले कई दिनों से न्याय की गुहार लगाते हुए एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर लगा रही है।

