ऑटो और ई रिक्शा में चोरी की घटना अंजाम देने वाली छह महिलाए गिरफ्तार,गोमतीनगर क्षेत्र की घटना
लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं से लूटपाट करने वाले लुटेरी गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने कई खुलासा किया। लेकिन इनमें एक भी पुरुष नहीं बल्कि छह महिलाएं हैं। जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले से आकर बे धड़क होकर लूटपाट करतीं थीं। पुलिस को इनके पास से तीन चेन, एक माला व 13,000 हजार रुपए की नकदी बरामद किया।
lucknow
12:20 PM, Nov 1, 2025
Share:


ऑटो और ई रिक्शा में चोरी की घटना अंजाम देने वाली छह महिलाए गिरफ्तार सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं से लूटपाट करने वाले लुटेरी गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने कई खुलासा किया। लेकिन इनमें एक भी पुरुष नहीं बल्कि छह महिलाएं हैं। जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले से आकर बे धड़क होकर लूटपाट करतीं थीं। पुलिस को इनके पास से तीन चेन, एक माला व 13,000 हजार रुपए की नकदी बरामद किया।
शातिर छह महिलाओ को पुलिस ने दबोचा
महिला उपनिरीक्षक गुरू प्रीत कौर के मुताबिक उन्हें कुछ दिनों पहले सूचना मिली थी कि,महिलाओं का एक ऐसा गिरोह है जो पूर्वी जोन में ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठकर महिला सवारियों को अपने जाल में फंसाकर जेवर लूट कर फरार हो जाती हैं। इस सूचना पर चौकी प्रभारी हुसड़िया महिला गुरू प्रीत कौर ने महिला टीम के साथ उन्हें दबोचने के लिए जाल बिछाया तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लूटपाट करने वाली महिलाएं फिर किसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर दर्जन भर से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने घेरेबंदी कर छह महिलाओं को दबोचा लिया।
पूछताछ में मिले कई पुराने रिकॉर्ड
बताया जा रहा है कि,पुलिस के द्वारा पकड़ी गई गैंग में शामिल महिलाओ की पहचान जनपद चंदौली निवासी माला, चंदौली निवासी जनपद अर्चना, मऊ निवासी लक्ष्मी, जनपद चंदौली निवासी नीतू, जनपद गाजीपुर निवासी वंदना के रूप मे सामने आयी है। पूछताछ के आधर पर मालूम हुआ है कि, महिलाए गोमतीनगर, चिनहट व विभूतिखंड क्षेत्र में कई बार चोरी की घटनाओं अंजाम दे चुकी है। अभी फिलहाल जांच में जुटी हुई।

