Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/soldier anurag s wife appealed to yogi government for justice to commit suicide lucknow bkt police station case case 20250727 633

खुदकुशी से पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किया सिपाही अनुराग की पत्नी ने वीडियो,किए कई चौकाने वाले खुलासे

लखनऊ में रविवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पर बीकेटी थाने में तैनात सिपाही अनुराग की पत्नी सौम्य उर्फ किरन का बाना गांव में दुपट्टे से लटका शव पाया गया है। किरन ने अनुराग से दूसरी बार शादी की थी। उसने अपने पहले पति को छोड दिया था। किरन ने मरने से पहले वीडियो बनाया था। जो कि,सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें किरन ने अपनी मौत की वजह बताई हैं। उसने योगी सरकार के साथ कानून प्रशासन से सवाल पूछा कि,सरकार कहती हैं बेटी पढाई बेटी बचाव मगर ऐसा कुछ नही हैं। महिलाएं आज भी सुरक्षित नही है।

UTTAR PRADESH

10:26 AM, Jul 27, 2025

Share:

खुदकुशी से पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किया सिपाही अनुराग की पत्नी ने वीडियो,किए कई चौकाने वाले खुलासे
logo

बीकेटी थाने में तैनात सिपाही अनुराग की पत्नी किरन ने की खुदखुशी फोटो सौ0 —( इंस्टाग्राम)

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ में रविवार को एक दर्दनाक मामला  सामने आया है। यहां पर बीकेटी थाने में तैनात सिपाही अनुराग की पत्नी सौम्य उर्फ किरन का बाना गांव में दुपट्टे से लटका शव पाया गया है। किरन ने अनुराग से दूसरी बार शादी की थी। उसने अपने पहले पति को छोड दिया था। किरन ने मरने से पहले वीडियो बनाया था। जो कि,सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें किरन ने अपनी मौत की वजह बताई हैं। उसने योगी सरकार के साथ कानून प्रशासन से सवाल पूछा कि,सरकार कहती हैं बेटी पढाई बेटी बचाव मगर ऐसा कुछ नही हैं। महिलाएं आज भी सुरक्षित नही है।

मरने से पहले वीडिया बनाकर किया था वायरल

किरन ने मरने से पहले वीडियो बनाकर अपने साथ हुई सारी वारदात को साफ किया हैं। किरन ने जब विडियो बनाया था तब उसने बतया कि,वो मरने जा रही है। उसके साथ घर पर उसका पति अनुराग मारपीट करता है। उसके साथ बहुत ही बुरा व्यवहार किया जाता हैं। जब वो शादी करके आई थी। तब वा दहेज नही लाई थी। अनुराग ने  किरन से शादी सिर्फ मुकादमे से बचने के लिए  शादी की थी। इसलिए उसके ससुराल वाले किरन के पति की दूसरी शादी करवाना चाहते थे। किरन ने बताया कि,वो न्याय के पुलिस से लेकर ऊपर पदो के हर कर्मचारी के पास गई। लेकिन उसकी किसी ने भी नही सुनी। किरन ने यह भी बताया की उन लोगो ने उसे मरने के लिए मजबूर किया है।

अनुराग के भाई और जीजा पर किरन ने लगाया आरोप

पीडित ने बताया कि,अनुराग का भाई रंजीत जो की वकील है और संजय जीजा जो रायबरेली में पुलिस में है। किरने ने आरोप लगाया है कि,इन दोनो ने अनुराग को सलाह दी की। किरन को मार दिया जाए। रंजीत ने बोला कि,मै वकील हूं और जीजा संजय ने बोला मैं पुलिस मे हूंं। किरन की मौत का मामला हम दोनो लोग संभाल लेंगे। किरन की मौत की वजह किसी को भी पता नही चलेगी।

जब रक्षक ही बन जाए भक्षक तब कौन न्याय करेगा

सरकार से किरन ने मरने से पहले कहा— कि,महिलाओ की सुरक्षा के लिए सरकार बहुत ही कुछ कहती है। मगर ऐसा ​कुछ नही है। महिलाओ के साथ हर घर में आज भी अन्याय होता है। अजीब बात तो यह है कि,जब रक्षक ही भक्षक बने तब कौन महिलाओ की सुरक्षा करेगा। क्योकि, किरन के पति,भाई जीजा ने अपने पद का गलत फायदा उठाया है। इन लोगो ने किरन को खुदखुशी करने के लिए मजबूर किया है।

क्या सरकार न्याय दिलाएंगी किरन को,देखने वाली बात होगी

किरन ने न्याय की गुहार लगाते हुए कानून प्रशासन से कहा था कि,उसकी मरने से पहले आखिरी इच्छा है कि, आरोपियो को छोडा न जाए। जिन लोगो ने उसे इतना मारा — पीटा और उसे खुदखुशी करने को विवाश किया है। उन्हे सरकार के द्वारा सख्त से सख्त सजा दी जाए। आज भी हर घर हर मौ​हाले में महिलाओ के साथ गलत होता है। मगर इन घटनाओ को रोकने वाला कोई नही है। जब भी किसी महिला के साथ कोई घटना होती है तब लोग कुछ दिनो के लिए दुख व्यक्त करते है और कुछ समय बाद सब भूल जाते है। देखना यह होगा कि,इस बार सरकार कौन— सा नया कदम उठाती  है।

बीकेटी थाना के अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के द्वारा दी गई बाइट

बीकेटी थाना क्षेत्रान्तर्गत महिला द्वारा आत्महत्या की घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी द्वारा कहना है कि, पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई कि, किराए के मकान में बीकेटी थाने में तैनात सिपाही अनुराग की पत्नी किरन ने खुदखुशी कर ली है। जानकारी पाकर पुलिस की टीम मौके पर घटनास्थल पर मौजूद हुई। इस घटना प्रभारी निराक्षक और उच्चधिकारी मौके पर मौजूद हुए है। किरन के परिजनो को पुलिस ने घटना की जानकारी दी हैं। जिसके बाद किरन के परिवार में हडकंंप मचा हुआ है। इसके अलावा,किरन के द्वारा जो वीडियो डाला गया था। उसके माध्यम से आवश्यक जानकारी को लिया जा रहा हैं। इस घटना के मामले में सख्ती से जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.