आकाशीय बिजली से जनहानि रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के लिए विशेष सेटेलाइट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज यहां उनके सरकारी आवास पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एवं सचिव, अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार डॉ0 वी0 नारायणन ने शिष्टाचार भेंट की है। राज्य के लिए रिमोट सेंसिंग तकनीकों के माध्यम से विकास की नई सम्भावनाओं सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि को रोकने के लिए सेटेलाइट निर्माण पर भी चर्चा हुई।
UTTAR PRADESH
4:40 PM, Jul 7, 2025
Share:


इसरो अध्यक्ष के साथ सीएम योगी सौ० x हैंडल CM YOGI
उत्तर प्रदेश। लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज यहां उनके सरकारी आवास पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एवं सचिव, अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार डॉ0 वी0 नारायणन ने शिष्टाचार भेंट की है। राज्य के लिए रिमोट सेंसिंग तकनीकों के माध्यम से विकास की नई सम्भावनाओं सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि को रोकने के लिए सेटेलाइट निर्माण पर भी चर्चा हुई।
ऐसा सेटेलाइट जो आकाशीय बिजली की चेतावनी दे सके
मुख्यमंत्री ने राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से हो रही जनहानि पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए सुझाव दिया कि उत्तर प्रदेश के लिए अलग से उपग्रह विकसित किया जाए, जो विशेष रूप से आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी देने में सक्षम हो। कुछ वर्षों में राज्य में बिजली गिरने की घटनाओं में औसतन 300 लोगों की मृत्यु हुई है। ऐसे में प्रदेश में आपदा जनित जनहानि को रोकने में यह अत्याधुनिक तकनीक प्रभावी सिद्ध हो सकती है।
उत्तर प्रदेश की समस्या समाधान पर काम करेगा इसरो
मुख्यमंत्री योगी और इसरो के अध्यक्ष के बीच हुई इस बातचीत के सकारात्मक परिणाम सामने आए है। इसरो अध्यक्ष डॉ0 वी0 नारायणन ने आश्वस्त किया कि वह इस विषय पर गम्भीरता से विचार करेंगे और शीघ्र ही इसका ठोस समाधान निकालने की दिशा में कार्य करेंगे।