आर्मी की तैयारिया सही ढंग से कीजिए शुरू...मिलेगी आपको जल्दी से सफलता !
आर्मी की तैयारियो को लेकर बच्चे बहुत ही ज्यादा परेशान रहते है। कई बच्चो आर्मी की दिलो जान से मेहनत करते है। लेकिन उनको कोंई फल नही मिलता है। जिसकी वजह से वो बहुत ही ज्याद दुखी हो जाते है। ऐसा इसीलिए होता है कि,क्योकि,किसी भी लाइन की तैयारियां करने के लिए उचित जानकारी जरूरी होती है।लेकिन सही जानकारी नही होने की वजह से उनका सपना टूट जाता है। लेकिन हम आपको सारी बातो से अवगत कराएंगे।
lucknow
1:37 PM, Oct 20, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। आर्मी की तैयारियो को लेकर बच्चे बहुत ही ज्यादा परेशान रहते है। कई बच्चो आर्मी की दिलो जान से मेहनत करते है। लेकिन उनको कोंई फल नही मिलता है। जिसकी वजह से वो बहुत ही ज्याद दुखी हो जाते है। ऐसा इसीलिए होता है कि,क्योकि,किसी भी लाइन की तैयारियां करने के लिए उचित जानकारी जरूरी होती है।लेकिन सही जानकारी नही होने की वजह से उनका सपना टूट जाता है। लेकिन हम आपको सारी बातो से अवगत कराएंगे। ताकि,आप बिना किसी रूकावट के अपनी मंजिल का पा सके।
क्या होनी चहिए आपकी योग्यता ?
भारतीय सेना में भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग होती है। सैनिक के रूप में जनरल ड्यूटी के लिए 10वीं पास (कम से कम 45% अंकों के साथ), टेक्निकल के लिए 12वीं पास (PCM में 60% अंकों के साथ) और ट्रेड्समैन के लिए 8वीं पास होना जरूरी है। अधिकारी बनने के लिए स्नातक डिग्री अनिवार्य है, जिसे आप सीडीएस (CDS) परीक्षा या अन्य प्रवेश योजनाओं के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
ज्याादा पैसा खर्च होता है यह वाक्य सही नही ?
यह कहना सेना की तैयारी के लिए बहुत पैसा लगता है, यह सच नही है। क्योंकि कई भर्ती प्रक्रियाओं के लिए आवेदन शुल्क बहुत कम होता है और कुछ पदों के लिए तो वेतन भी मिलता है। सेना में शामिल होने के लिए, भर्ती रैलियों और ऑनलाइन फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क सामान्यतः ₹200 होता है, जो एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए भी समान है। इसके अलावा, कुछ मामलों में सेना प्रशिक्षण के दौरान भी वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
कितनी होती है सैलरी ?
भारतीय सेना में सैलरी पद, रैंक और सेवा के अनुभव के आधार पर अलग-अलग होती है। एक सिपाही को ₹21,700 प्रति माह से शुरुआत मिलती है, जबकि एक लेफ्टिनेंट को ₹56,100 और एक मेजर को ₹69,400 से ₹1,21,200 प्रति माह वेतन मिलता है। इसके अतिरिक्त, भत्ते, पेंशन और अन्य लाभ भी दिए जाते हैं।