सौतेले पिता ने की दो साल की मासूम बच्ची की हत्या...गोमतीनगर थाना क्षेत्र का मामला
लखनऊ। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के बड़ी ज़ुगौली से एक हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पर दो साल की मासूम बच्ची की हत्या उसके सौतेले पिता के द्वारा की गई हैं। इस घटना ने हर एक दिल को दहलाकर रख दिया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।
UTTAR PRADESH
6:05 AM, Jul 28, 2025
Share:


दो साल की मासूम बच्ची की हत्या फोटो सौ0 —REx भारत।
उत्तर प्रदेश/लखनऊ। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के बड़ी ज़ुगौली से एक हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पर दो साल की मासूम बच्ची की हत्या उसके सौतेले पिता के द्वारा की गई हैं। इस घटना ने हर एक दिल को दहलाकर रख दिया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।
डाक्टरो के द्वारा बच्ची को किया गया मृत घोषित
मां का आरोप है कि,उसकी बेटी की हत्या सौतेले पिता के द्वारा की गई हैं। क्येकि,पिता उसके बच्चो को पसंद नही करता था। वह हमेशा उसके बच्चो के साथ खराब व्यवहार करता था। बच्ची की जब तबियत बिगडी थी। तब सौतेले पिता बच्ची को लोहिया अस्पताल ले गया था। जहां पर डाक्टरो के द्वारा बच्ची को मृत घोषित किया गया। जिसके बाद मां ने खूब बवाल किया।
ऐसी हैवानियत की हर किसी की आंख हुई नम
परिजनो ने बताया कि,बच्ची की मां और सौतेले पिता ने एक दूसरे के साथ दूसरी शादी की थी। दोनो के पहले शादी के बच्चे थे। परिवार वालो ने बताया कि,सौतेले पिता को सौतेले बच्चो से प्यार नही था। बच्चो के साथ अच्छा व्यवहार नही करता था। जिसकी वजह से एक बेटे और एक बेटी को उसकी दादी के पास भेज दिया गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मासूम बच्चे की मौत का राज
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर लोहिया अस्पताल में मौजूद हुई। इस घटना के मामले में पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लिया और मौत की वजह जानने के लिए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि,पुलिस जांच में जुटी हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत का खुलासा होगा। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।