एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्करी गिरोह का सदस्य विशाल मिश्रा को किया गिरफ्तार
हसनगंज क्षेत्र के निराला नगर से एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्करी गिरोह का सदस्य पकडा है।आरोपी की पहचान विशाल मिश्रा के रूप में हुई है। एसटीएफ ने आरोपी के पास के 20 इंडियन स्टार टारटॉइज बरामद किया है। जांच के दौरान पता चला है कि, आरोपी कछुओं की तस्करी कर ट्रेन से नेपाल व अन्य राज्यों में करता सप्लाई था। मौके से मोबाइल फोन व बैग को बरामद किया गया है।
lucknow
2:43 PM, Sep 10, 2025
Share:


एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्करी गिरोह का सदस्य विशाल मिश्रा को किया गिरफ्तार सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ। हसनगंज क्षेत्र के निराला नगर से एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्करी गिरोह का सदस्य पकडा है।आरोपी की पहचान विशाल मिश्रा के रूप में हुई है। एसटीएफ ने आरोपी के पास के 20 इंडियन स्टार टारटॉइज बरामद किया है। जांच के दौरान पता चला है कि, आरोपी कछुओं की तस्करी कर ट्रेन से नेपाल व अन्य राज्यों में करता सप्लाई था। मौके से मोबाइल फोन व बैग को बरामद किया गया है।आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है अभी फिलहाल आरोपी के बारे में एसटीएफ जांच में जुटी हुई है।

कछुओं की तस्करी कर ट्रेन से नेपाल व अन्य राज्यों में करता था सप्लाई सौ0 RExpress भारत