लखनऊ मंडल में उत्तर रेलवे राजभाषा पखवाड़ा-2025 का सफल आयोजन
लखनऊ मंडल में उत्तर रेलवे दिनांक 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025 तक राजभाषा पखवाड़ा-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दिनांक 25.09.2025 को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में प्रतियोगिता मे विजेता रहे प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण किया गया।
lucknow
7:28 PM, Sep 25, 2025
Share:


आयोजन में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ मंडल में उत्तर रेलवे दिनांक 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025 तक राजभाषा पखवाड़ा-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दिनांक 25.09.2025 को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में प्रतियोगिता मे विजेता रहे प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को बधाई दी एवं हिंदी में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा राजभाषा के प्रयोग को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी प्रदान किए। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी शूरवीर सिंह चौहान एवं मंडल विद्युत इंजीनियर सह राजभाषा अधिकारी निखिल कुमार तिवारी ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया और राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु प्रेरित किया।
इस पखवाड़े में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
इस पखवाड़े में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा निबंध तथा लघु निबंध प्रतियोगिता, वाक् एवं सुलेख प्रतियोगिता, समाचार वाचन प्रतियोगिता, राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं टिप्पण तथा प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट, प्रयाग, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, डीजल शेड, मंडल चिकित्सालय आदि इकाइयों एवं स्टेशनों पर भी राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।