Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/tasmai sri gurve namah her teacher ajay kumar pandey will take responsibility for studying in bakshi of divyang anushka in bakshi s pond inter college 20250705 528

तस्मै श्री गुरवे नमः... दिव्यांग अनुष्का की बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में पढाई की जिम्मेदारी उठाएंगे उसके शिक्षक अजय कुमार पाण्डेय

लखनऊ के बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में 11 वीं में मानविकी विषय की दिव्यांग स्टूडेंट अनुष्क की पढाई में अब पैसे की कमी बाधा नही बनेगी। अनुष्का अब 12 तक की पढाई बिना किसी परेशानी के पूरी करेगी इसकी जिम्मेदारी कॉलेज में बायोलॉजी के शिक्षक अजय कुमार पाण्डेय उठाई है। कॉलेज प्रधानाचार्य अशोक बाजपेई ने शनिवार को कॉलेज में सुबह असेम्बली के दौरान लगभग साढे पांच हजार बच्चों और शिक्षकों के सामने इसकी घोषणा की है।

UTTAR PRADESH

4:19 AM, Jul 5, 2025

Share:

तस्मै श्री गुरवे नमः... दिव्यांग अनुष्का की बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में पढाई की जिम्मेदारी उठाएंगे उसके शिक्षक अजय कुमार पाण्डेय
logo

अनुष्का को असेम्बली में स्टेशनरी ,किताबें,बैग आदि प्रदान करते प्रिशपल अशोक बाजपेई के साथ शिक्षक अजय कुमार पाण्डेय सौ0 RExभारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ के बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में 11 वीं में मानविकी विषय की दिव्यांग स्टूडेंट अनुष्क की पढाई में अब पैसे की कमी बाधा नही बनेगी। अनुष्का अब 12 तक की पढाई बिना किसी परेशानी के पूरी करेगी इसकी जिम्मेदारी कॉलेज में बायोलॉजी के शिक्षक अजय कुमार पाण्डेय उठाई है। कॉलेज प्रधानाचार्य अशोक बाजपेई ने शनिवार को कॉलेज में सुबह असेम्बली के दौरान लगभग साढे पांच हजार बच्चों और शिक्षकों के सामने इसकी घोषणा की है।

किताबें,स्टेशनरी,बैग और यूनीफार्म के साथ फीस भी

प्रधानाचार्य आशोक कुमार बाजपेई ने बताया कि,कॉलेज में बायोलॉजी के शिक्षक अजय कुमार पाण्डेय यह जिम्मेदारी उठाई है। अनुष्का को स्टेशनरी किताबे,बैग,यूनीफार्म ,जूता मोजा और कॉलेज की फीस की जिम्मेदारी वह खुद उठाएंगे।जब तक अनुष्का बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में अपनी पढाई पूरी करेगी। उसके लिए यह सुविधा मिलती रहेगी।

होनहार अनुष्का ने हाईस्कूल में 77 फीसदी अंक प्राप्त किए

बायोलॉजी के शिक्षक अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि,अनुष्का ने अबकी बार हाईस्कूल यूपी बोर्ड से 77 फीसदी अंक से पास किया है। उसमें पढ लिखकर कुछ बनने की कोशिश है। लेकिन कुछ आर्थिक कारणों से समस्या आ रही थी। बातचीत के दौरान अनुष्का ने अपने शिक्षक​ से समस्या बतायी। ​केवल अनुष्का ही नही बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज शिक्षा ग्रहण करने वालें अथवा अगर कोई नया प्रवेश होता है तो उस​ दिव्यांग स्टूडेंट की भी पढाई में वह सहयोग करेंगे।

पांच भाई बहन से सबसे छोटी अनुष्का

बख्शी का तालाब स्थित बरगदी मगठ के रहने वाले पिता राम खेलावन बाजार में सब्जी बेंचने का काम करते है। परिवार में मां रामपति और चार बहिन है। सब्जी बेंचकर पूरे परिवार का गुजारा ही आसान नही है ऐसे में पढाई की बात कौन करे। लेकिन पांच बहिन—भाई में वह सबसे छोटी अनुष्का कहते है कि,पहली शिक्षक मां और दूसरे शिक्षक जो उसे कॉलेज में शिक्षा के साथ साथ पढाई की जिम्मेदारी निभा रहे है। ऐसे शिक्षक के लिए "तस्मै श्री गुरवे नमः"

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.