यूपी के बाराबंकी में चार दिन से लापता महिला सिपाही का शव हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला...डयूटी के लिए निकली थी
बाराबंकी से एक हैरान करने वाली खबर समाने आ रही है। यहां पर एक महिला सिपाही की हत्या कर दी गई हैं। इस तरह की घटना ने चारो ओर हडकंप मचाकर रख दिया हैं। सिपाही की हत्या का मामला बहुत ही चर्चा में बना हुआ हैं। बताया जा रहा है कि,महिला सिपाही चार दिन से लापता था। जिसका शव बुधवार की सुबह गुजर रहे लोगों को हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला।जिसके बाद लोगो ने तुरंत पुलिस को शव मिलने की सुचना दी।
UTTAR PRADESH
11:36 AM, Jul 30, 2025
Share:


चार दिन से लापता महिला सिपाही का शव बरामद फोटो सौ0 —REx भारत।
उत्तर प्रदेश। बाराबंकी से एक हैरान करने वाली खबर समाने आ रही है। यहां पर एक महिला सिपाही की हत्या कर दी गई हैं। इस तरह की घटना ने चारो ओर हडकंप मचाकर रख दिया हैं। सिपाही की हत्या का मामला बहुत ही चर्चा में बना हुआ हैं। बताया जा रहा है कि,महिला सिपाही चार दिन से लापता था। जिसका शव बुधवार की सुबह गुजर रहे लोगों को हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला।जिसके बाद लोगो ने तुरंत पुलिस को शव मिलने की सुचना दी।
सोमवार को महादेव मंदिर के गर्भगृह में ड्यूटी के लिए निकली मगर पहुंची नही
महिला सिपाही का नाम विमलेश पाल था जो कि,थाने में तैनात थी। उनकी सोमवार को महादेव मंदिर के गर्भगृह में उसकी ड्यूटी लगी थी। जहा पर वो अपनी ड्यूटी को निभाने के लिए निकली थी। मगर वो वहा पर पहुची ही नही। जिसके बाद उनके साथियों ने उनकी खोज की मगर इनकी कोई पता नही लगा। फिर पुलिस इनकी खोज मे जांच पडताड कर रही थी। लेकिन बुधवार की सुबह इस तरह शव के मिलने से कानून प्रशासन के ऊपर कई प्रकार के सवालो को उठा दिया है।
लोगो ने कहा कि,जब पुलिस ही सुरक्षित नही तो जनता का क्या होगा
महिला सिपाही की हत्या को लेकर कानून प्रशासन पर लोग सवाल उठा रहे है। महिला सिपाही की हत्या के बाद लोगो का कहना है कि,जब पुलिस खुद को सुरक्षित नही रख सकती हैं। तो जनता का क्या होगा। इस घटना ने पुलिस के ऊपर काफी सवालो को खडा कर दिया है। इस मामले में बहुत ही ज्यादा कोहराम मचा हुआ हैं कि,आखिर किस ने महिला सिपाही की हत्या की हैं।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय, आईजी प्रवीण कुमार मौके पर मौजूद
घटनास्थल पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय, आईजी प्रवीण कुमार मौके पर मौजूद हुए हैं।महिला सिपाही की हत्या के मामले में आईजी ने बताया कि,महिला सिपाही की हत्या एक सोची समझी साजिश लग रही है। क्याकि,पहले महिला सिपाही का अपहरण किया गया। फिर उनकी हत्या की गई है। पुलिस महिला सिपाही की हत्या के मामले की सख्ती से जांच कर रही है।