सच्चे समाजवादी स्व0 भगवती सिंह के जीवन पर आधारित पुस्तक ध्रुवतारा और कौन थे भगवती सिंह का विमोचन
लखनऊ में प्रख्यात समाजवादी चिंतक गांधी- लोहिया, राज नारायण, चंद्रभानु गुप्त के लोकतंत्र के सपनों को आजीवन साकार करने वाले जमीनी जन सेवक एवं जनप्रिय नेता भगवती सिंह का 93वां जन्मदिवस धूमधाम के साथ मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर सीतापुर एमएलसी पवन सिंह चौहान व पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई की मौजूदगी में भगवती सिंह के जीवन पर आधारित ध्रुवतारा और कौन थे भगवती सिंह पुस्तको का विमोचन भी किया गया।
lucknow
3:38 PM, Aug 26, 2025
Share:


चन्द्रभानु गुप्त कृषि महाविधालय में स्व0 भवगती सिंह के जीवन पर अधारित पुस्तक ध्रुवतारा का विमोचन सौ0 RExभारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ में प्रख्यात समाजवादी चिंतक गांधी- लोहिया, राज नारायण, चंद्रभानु गुप्त के लोकतंत्र के सपनों को आजीवन साकार करने वाले जमीनी जन सेवक एवं जनप्रिय नेता भगवती सिंह का 93वां जन्मदिवस धूमधाम के साथ मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर सीतापुर एमएलसी पवन सिंह चौहान व पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई की मौजूदगी में भगवती सिंह के जीवन पर आधारित ध्रुवतारा और कौन थे भगवती सिंह पुस्तको का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर साहित्याकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं से उनको जीवंत कर दिया।

स्व0 भववती सिंह के संषर्श और जीवन चरित्र पर चर्चा करते एमएलसी पवन सिहं चौहान सौ0REx भारत
चन्द्रभानुगुप्त कृषि महाविधालय में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण
बख्शी का तालाब स्थित कृषि महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाबू भगवती सिंह के जन्म दिवस पर बाबू भगवती सिंह स्मृति ट्रस्ट के अध्यक्ष बलबीर सिंह राठौड़, शिव कुमार सिंह,महामंत्री बैजनाथ रावत,शिवमंगल चौरसिया, डीपी सिंह,योगेश सिंह चौहान,डॉ हृदय नारायण तिवारी,डॉ सुधाकर सिंह, जितेंद्र निगम,डॉ सुधीर कुमार रघुवंशी,डॉ योगेंद्र कुमार सिंह,डॉ दीपक पांडे,शिव बहादुर सिंह, श्रीमती प्रतिमा सिंह, डॉ रश्मि पांडे, डॉ उपमा त्रिपाठी,योगेश कुमार शर्मा सहित सभी शिक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर सामाजिक संस्था द्रष्टि के बच्चों को भोजन करवाया गया।

पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई ने स्व0 भगवती सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सौ0 RExभारत
मां चन्द्रिका देवी मंदिर पर,कीर्तन,कवि सम्मेलन व भंडारे का विशेष आयोजन
मां चंद्रिका देवी के पावन स्थल पर स्व भगवती सिंह के 93वें जन्मदिवस के खास मौके पर मां चन्द्रिका मेला विकास समिति द्वारा कई विशेष आयोजन किए गए। सुप्रसिद्ध कीर्तनकारों ने यहां पर अपनी रचनाओं के माध्यम से उनको याद किया। इस दौरान उनके लिए हवन पूजन का कार्यक्रम भी किया गया। इस दौरान साहित्यकारेां और कवियों ने समाजवादी पुरोधा स्व भगवती सिंह को अपनी रचनाओं और कविताओं में प्रुस्तुत कर मंच से उन्हे जीवंत कर दिया। इस विशेष आयोजन में समिति के महामंत्री अनुराग तिवारी,कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह,वरिष्ठ पदाधिकारियों में जसबीर सिंह,रवीन्द्र सिंह बबलू,रामकृपाल सिहं,मोनू सिंह,आशीष सिंह,ज्वाला सिंह,राज बख्श सिह,अभिनन्नदन सिंहं उर्फ बडक्के कोटेदार पूरे आयोजन को एक सूत्र में पिरोने का काम पं0 नंदकिशोर शर्मा ने किया और यह बेहतरीन उपलब्घियों के साथ सम्पन्न् हुआ।