दुनियाभर में फिल्म दीवाने की दीवानियत ने 80 करोड़ से अधिक की कमाई की,बनी मोहब्बत की असली मिसाल
फिल्म दिवाने की दीवानियत को पूरी दुनियाभर में 21 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। एक दीवाने की दीवानियत फिल्म हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को आयुष्मान खुराना-अभिनीत थम्मा के साथ टकराव का सामना करना पड़ा। यह मिलाप मिलन ज़वेरी द्वारा निर्देशित और दिनेश जैन और अंशुल गर्ग द्वारा निर्मित, सह-निर्माता राघव शर्मा के साथ है।
lucknow
5:35 PM, Nov 2, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। फिल्म दिवाने की दीवानियत को पूरी दुनियाभर में 21 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। एक दीवाने की दीवानियत फिल्म हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को आयुष्मान खुराना-अभिनीत थम्मा के साथ टकराव का सामना करना पड़ा। यह मिलाप मिलन ज़वेरी द्वारा निर्देशित और दिनेश जैन और अंशुल गर्ग द्वारा निर्मित, सह-निर्माता राघव शर्मा के साथ है। फिल्म का उद्देश्य यह दिखाना है कि, एक ज़हरीले रिश्ते में रहने से चिंता और पीड़ा हो सकती है, और जब तक आप उस रिश्ते से बाहर नहीं निकल जाते, तब तक इसकी विषाक्तता का एहसास करना मुश्किल होता है। यह फिल्म एक ऐसे रिश्ते की गहराई और जटिलता को उजागर करती है जो किसी के जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
बजट से ज्यादा की कर चुकी है कमाई
फिल्म दीवाने की दीवानियत को 25 से 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और ये कलेक्शन उसने बहुत आसानी से छू लिया। जब से फिल्म को रिलीज किया गया है। तब से जनता के दिलो पर यही फिल्म छायी हुई है। बताया जा रहा है कि, दुनिया भर में ₹78.50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है, जिसके बाद यह अपने ₹25 करोड़ के बजट से काफी ज़्यादा है। फिल्म ने पहले 11 दिनों में 78.50 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया, जिसमें घरेलू कमाई भी शामिल है, और यह घरेलू कमाई के साथ ₹80 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। अभी दस ग्यारह दिनो के अंदर इतनी कमाई करने वाली यह फिल्म लोगो के द्वारा बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हो गयी है।
लोगो के दिलो को कर गई दिवाना
जनता के द्वारा फिल्म को खूब प्यार और दिलो मे जगह मिली है। सिमेमा हॉल में लोगो की लंबी भीड लगी हुई है। जिसको देखकर ही अंदाज लगाया जा सकता है कि,फिल्म को दर्शाको के द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जिसने भी दीवानी की दीवानियत फिल्म को देखा है उसने फिल्म की खूब प्रशांसा की हैंं। लोगो को फिल्म मे सबसे ज्यादा प्रभाव करने वाला एक ही सिन यही रहा है कि,जब कोई किसी से सच्चा प्यार करता है तो वो उसके लिए हर एक हद को पार कर देता है। क्योकि,प्यार किसी से होने से नही होता है। लेकिन जब हो जाता है तो वो उसके लिए सबकुछ हो जाता है। जो कि, इस फिल्म मे दिखाय गया है कि,कैसे एक दीवाने ने अपनी मोहब्बत को पाने के लिए गलत सही सबकुछ भुला दिया।

