वीडियोहोम
Advertisement
मनोरंजन/न्यूज़/the film param sundari earned more than 84 29 crores worldwide but could not become a hit film

दुनियाभर में फिल्म परम सुंदरी ने 84.29 करोड़ से अधिक की कमाई की,नही बन पायी हिट फिल्म

दुनियाभर में परम सुंदरी 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बनाया गया था। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और दिनेश विजान द्वारा मैडॉक फ़िल्म्स के बैनर तले निर्माण किया गया है। चलचित्र में मुख्य भूमिकाओं में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर हैं।

lucknow

5:16 PM, Nov 4, 2025

Share:

 दुनियाभर में फिल्म परम सुंदरी ने 84.29 करोड़ से अधिक की कमाई की,नही बन पायी हिट फिल्म
logo

SKETCH BY- GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। दुनियाभर में परम सुंदरी 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बनाया गया था। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और दिनेश विजान द्वारा मैडॉक फ़िल्म्स के बैनर तले निर्माण किया गया है। चलचित्र में मुख्य भूमिकाओं में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर हैं। इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य यह था कि,जब दो दिलो में प्यार होता है तो वो चाहे अगल — अलग सोच के हो,या फिर जगह के हो। इस फिल्म मे दर्शाको को यही दिखाया गया है कि,कैसे प्यार एक इसांन को बदल देता है। क्योकि,जब प्यार होता है तब समाज की परवाह नही की जाती है। बस साथ आपका प्यार आपके हो तो आपको किसी की जरूरत ही नही महसूस होती है। प्यार उस बिमारी की तरह होता है जिसका दुनिया में ​कही पर भी उपचार नही हो सकता है।

कितने मे बनी और कमाई क्या है ?

परम सुंदरी फिल्म का बजट लगभग ₹50 करोड़ से ₹60 करोड़ के बीच था। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में 50 करोड़ और 60 करोड़ दोनों ही आकड़े बताए गए हैं। इस फिल्म को बनाने के लिए लोगो के द्वारा बहुत ही मेहनत की गई है। बताया जा रहा है कि ,इसकी कमाई कई अन्य फिल्मों के मुकाबले कमजोर रही है, और कुछ क्षेत्रों में इसमें गिरावट भी आई है। हालांकि, फिल्म ने अपने बजट की कुछ कमाई निकाल ली है और इसने कई अन्य फिल्मों से आगे भी निकल गई है। इसके अलावा , परम सुंदरी' फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹51.31 करोड़ (नेट) और ₹84.29 करोड़ (वर्ल्डवाइड) है। फिल्म ने भारत में ₹48.25 करोड़ से ₹51.31 करोड़ के बीच नेट कमाई की है और विदेश में भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹84.29 करोड़ तक पहुंच गया है।

फिल्म को लेकर लोगो की क्या है राय ?

फिल्म को लेकर लोगो की अलग — अलग राय है। फिल्म को कई दर्शकों ने मनोरंजक और अपनी जीवंत ऊर्जा के कारण पसंद किया।सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर के बीच की केमिस्ट्री को सहज और गर्मजोशी भरा बताया गया है।जान्हवी कपूर के भावनात्मक और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन की काफी तारीफ हुई है।लोगों को इसकी कहानी पसंद आई है, जिसमें दो अलग-अलग संस्कृति के लोगों के बीच प्यार दिखाया गया है।कुछ दर्शक मानते हैं किकहानी कुछ पुरानी और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चूक गई थी। लेकिन यह सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुनिया भर में पाँचवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.