युवती को शादी का झांसा देकर किया बलात्कार...बंथरा थाना क्षेत्र के गुलरिहान खेड़ा गांव की घटना
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया हैं। यहां पर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया हैं।इस घटना ने हर ओर हडकंप मचा दिया हैं। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का बना हुआ हैं। बताया जा रहा है कि,युवती जब युवती 7 महीने की प्रेगनेंट हुई तब उसने आरोपी गौतम रावत के खिलाफ थाने में जाकर केस दर्ज करवाया।
UTTAR PRADESH
8:27 AM, Aug 4, 2025
Share:


युवती को शादी का झांसा देकर किया बलात्कार SKETCH BY - GOOGLE
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया हैं। यहां पर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया हैं।इस घटना ने हर ओर हडकंप मचा दिया हैं। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। बताया जा रहा है कि,युवती जब युवती 7 महीने की प्रेगनेंट हुई तब उसने आरोपी गौतम रावत के खिलाफ थाने में जाकर केस दर्ज करवाया।
न्याय की गुहार लगाकर पहुंची एडीसीपी कार्यालय
युवती ने बताया कि,वो अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ बंथरा थाने में क शिकायत करवाई थी। मगर तीन दिन होने के बाद भी इस मामले में पुलिस ने कुछ खास कार्यवाही नही की। जिसके बाद युवती न्याय की गुहार लेकर एडीसीपी के पास पहुंची। जहां पर एडीसीपी ने युवती को आश्वासन दिया कि,उसके साथ जिसने ने भी अन्याय किया है। उसके साथ सख्ती से कार्यवाही की जाएंगी।
युवती ने दरोगा ब्रजभान पर लगाए गंभीर आरोप
महिला संगठन की अध्यक्ष जगदेई गौतम के साथ सैकड़ों महिलाएं पीडित के साथ न्यान की गुहार लेकर डीसीपी कार्यालय पहुंची। युवती ने बंथरा थाने पर तैनात दरोगा ब्रजभान के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के साथ महिला संगठन के लोगो ने बताया कि,युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही नही की। जिसके बाद वो लोग डीसीपी से गुहार लगाते हुए पहुंचे।
एडीसीपी ने कार्यवाही करने का दिया आश्वासन
एडीसीपी ने बताया कि,युवती के साथ महिला संगठन न्याय की गुहार लगाकर उनके पास पहुंची। जिसके बाद उन्होने ने उनको कहा कि,जिसने ने भी युवती के आरोपी पर कार्यवाही की जाएगी और दरोगा ब्रजभान पर युवती के द्वारा जो गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उसकी जांच की जाएगी। अगर इस मामले में दरोगा ब्रजभान की गलती निकली तो उस पर भी कार्यवाही होगी।