अवैध काटन को लेकर जिले के अधिकारियों और क्षेत्रीय डिप्टी रेंजर की सामने आई उदासीनता
लखनऊ के दुबग्गा रेंज के काकोरी थाना अन्तर्गत महदोइया बीट के भटऊ जमाल पुर गांव में हुए कटान की लडकी मौके से गायब होने की खबर सामने आई है। इस मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इास तरह की घटना होने के बाद जिले के अधिकारियों और क्षेत्रीय डिप्टी रेंजर की उदासीनता सामने आई है। काकोरी क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं नें अवैध कटान का निकाला नया फार्मूला पहले डाले काटो उसके बाद पेड़ काटकर ठिकानें लगाओ।
lucknow
11:41 AM, Sep 14, 2025
Share:


अवैध काटन को लेकर जिले के अधिकारियों और क्षेत्रीय डिप्टी रेंजर की सामने आई उदासीनता सौ 0 REXpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ।लखनऊ के दुबग्गा रेंज के काकोरी थाना अन्तर्गत महदोइया बीट के भटऊ जमाल पुर गांव में हुए कटान की लडकी मौके से गायब होने की खबर सामने आई है। इस मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इास तरह की घटना होने के बाद जिले के अधिकारियों और क्षेत्रीय डिप्टी रेंजर की उदासीनता सामने आई है। काकोरी क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं नें अवैध कटान का निकाला नया फार्मूला पहले डाले काटो उसके बाद पेड़ काटकर ठिकानें लगाओ। ताकि,उनका अवैध काम आराम से चलता रहे।
वो दिन दूर नही जब दशहरी आम अपनी पहचान खो देगे
अगर इसी तरह अवैध कटान होता रहा तो एक दिन ऐसा आएगा। जब दशहरी आम अपनी पहचान को खो देगे।आए दिन क्षेत्रीय वन विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता से हो रहा है। क्षेत्र में अवैध कटान होने के बाद भी वन विभाग मूकदर्शक बना रहता है। आम जनता के शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होती है।बस आम जनता को झूठ बोल कर टहलाया जा रहा है। क्षेत्र के एक ईमानदार डिप्टी रेंजर कहे जाने वाले की भूमिका संदिग्ध सबित हो रही है।
क्यो नही हो रही कोई कार्यवाही
लोगो को आरोप है कि,बहुत दिनो से यह अवैध काम किया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदारो के द्वारा इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि,लगभग दो दर्जन आम की डालें काटने के बाद अभी तक कोई एक्शन क्यो नही लिया जा रहा है। अगर इस मामले को लेकर किसी के द्वारा कार्यवाही नही की जाएगी। तो आखिर क्या यह सब अवैध कटान होता ही रहेगा।डिप्टी रेंजर या क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी की के अभी तक अवैध कटान पर कोई भी कार्यवाही क्यो नही हुई है।