लखनऊ के गोमती नगर में ड्यूटी ऑफ करके जा रहे युवक पर बदमाशो ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
।लखनऊ के गोमती नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सबमिट बिल्डिंग में काम करने वाला युवक हमजा ड्यूटी ऑफ करके घर जा रहा था। तभी सर्वर हाइट के पास अचानक अज्ञात बदमाशों ने उसे घेरकर उस पर पहले ताबड़तोड़ फायरिंग कर करना चालू कर दिया। इस घटना को लेकर कानून प्रशास पर लोगो के द्वारा सवाल उठाए जा रहे है कि,बदमाशो को किसी का डर ही नही बचा है। वो कही भी कुछ भी कर सकते है।
lucknow
1:14 PM, Aug 30, 2025
Share:


युवक हमजा पर बदमाशो ने की ताबड़तोड़ फायरिंग सौ 0 REx भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के गोमती नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सबमिट बिल्डिंग में काम करने वाला युवक हमजा ड्यूटी ऑफ करके घर जा रहा था। तभी सर्वर हाइट के पास अचानक अज्ञात बदमाशों ने उसे घेरकर उस पर पहले ताबड़तोड़ फायरिंग कर करना चालू कर दिया। इस घटना को लेकर कानून प्रशास पर लोगो के द्वारा सवाल उठाए जा रहे है कि,बदमाशो को किसी का डर ही नही बचा है। वो कही भी कुछ भी कर सकते है। बदमाशो के द्वारा किए जा रहे अपराध को रोकने के लिए कानून कमजोर पड रहा है।
बदमाशो ने पहले की फायरिंग बाद लाठी-डंडों से की पिटाई
बदमाशो को युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके मन नही भरा था। जिसके बाद बदमाशो ने युवक को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बेरहमी से मार — मार कर अधमरा करके वही पर उसे छोड कर मौके से भाग गए। इस घटना में युवक को बहुत ही गंभीर चोटे आई है। जिसकी वजह से उसकी हालत बहुत ही नाजुक बनी हुई है। लोगो में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल हो गया है। पूरे इलाके में हडकंप मचा हुआ है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है।
राहगीरों ने किसी तरह युवक को अस्पताल में पहुंचाया
राहगीरों ने बताया कि,बदमाश युवक बुरी तरह से घायल अवास्था में छोडकर मौक से फरार हो गए। जिसके बाद लोगो ने युवक ही ऐसरी हालत को देखते हुए युवक लोहिया अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर युवक की हालत बहुत ही गंभीर थी। वहा के डाक्टरो के द्वारा उसको ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। युवक का इलाज जारी है। लेकिन उसकी हालत बहुत ही नाजुक बनी हुई है।
पुलिस मौक पर मौजूद
लोगो के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पर मौजूद हुई। पुलिस लोगो से पूछताछ में जुट हुई। ताकि,बदमाशो की पहचान की जा सके। युवक पर इस तरह हमला करने वालो पर पुलिस ने कहा कि बदमाशो को उनकी किए की सजा जरूरी दी जाएंगी। पुलिस बदमाशो की जांच में तेजी से जुटी हुई है।