Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/the murder of real estate agent in lucknow revealed many surprising secrets opened

लखनऊ में रियल एस्टेट एजेंट की हत्या का हुआ खुलासा,कई हैरान करने वाले राज खुले

लखनऊ के बंथरा इलाके के बाबूपुर गांव में मंगलवार रात 26 वर्षीय प्रॉपर्टी एजेंट कुनाल गुप्ता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच के दौरान मामला हत्या का निकला। हत्या का आरोपी के पहचान गुप्ता के बिजनेस पार्टनर वसीम अली खान और विवेक सिंह के रूप में हुई है।डीसीपी साउथ जोन निपुण अग्रवाल ने बताया कि,वसीम अली खान को काफी समय से कुनाल गुप्ता की उसकी पत्नी से बढ़ती नजदीकियां खटक रही थी।

lucknow

6:20 PM, Sep 11, 2025

Share:

 लखनऊ में रियल एस्टेट एजेंट की हत्या का हुआ खुलासा,कई हैरान करने वाले राज खुले
logo

पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया सौ0 RExpressभारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ के बंथरा इलाके के बाबूपुर गांव में मंगलवार रात 26 वर्षीय प्रॉपर्टी एजेंट कुनाल गुप्ता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच के दौरान मामला हत्या का निकला। हत्या का आरोपी के पहचान गुप्ता के बिजनेस पार्टनर वसीम अली खान और विवेक सिंह के रूप में हुई है।डीसीपी साउथ जोन निपुण अग्रवाल ने बताया कि,वसीम अली खान को काफी समय से कुनाल गुप्ता की उसकी पत्नी से बढ़ती नजदीकियां खटक रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद गहराता गया। आखिरकार वसीम ने गुप्ता को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

वसीम ने गुप्ता को अपने साथी विवेक सिंह के दफ्तर बुलाकर की हत्या

सोमवार रात वसीम ने गुप्ता को अपने साथी विवेक सिंह के दफ्तर बुलाया। वहां पहले से रखी लोहे की रॉड से वसीम ने गुप्ता के सिर पर हमला कर दिया। गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने शव को वही छोड़ दिया, जो अगले दिन बरामद हुआ।हत्या के बाद वसीम और विवेक ने मिलकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने गुप्ता का मोबाइल फोन, खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल रॉड को पास की नाली में फेंक दिया। इससे पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले और खुफिया जानकारी मिली

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और खुफिया जानकारी जुटाई। इसी आधार पर वसीम तक पहुंचा गया। पुलिस ने आरोपी को बाबूपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वसीम ने अपराध कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में शामिल हथियार और कपड़े भी बरामद किए गए।पुलिसे के द्वारा विवेक सिंह को भी हिरासत में लिया गया। उसने भी अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि, वसीम पिछले कई दिनों से गुप्ता को धमकियां दे रहा था और आखिरकार उसने मंगलवार रात करीब 9:30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया

पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि,इन दोनो के किए की सजा इनको जरूरी सख्ती से दी जाएगी। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी के लिए जुटी हुई। ताकि,आरोपियो को सख्त से सख्त सजा दी जा सके।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.