बीकेटी के बरगदी मगठ में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना,50 हजार नकदी गहने एलईडी टीवी चोरी
लखनऊ के बख्शी का तालाब नगर पंचायत में बार्ड—12 बरगदी मगठ में चोरों ने एक बंद मकान को मंगलवार की रात निशाना बनाया हैंं। यहां मकान के चार तालों को तोड़ करके अंदर कमरों से गहने 50 हजान नकदी एलईडी टीवी और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया गया। चोरों ने यहां पर बच्चों की गुल्लक को भी नही छोड़ा है। रसोई से गैस सिलेण्डर चोरी हो गया।
lucknow
1:09 PM, Oct 22, 2025
Share:


चोरी के बाद कमरें के अंदर अलमारियों के टूटे लॉकर,बिखरा पडा सामान सौ0 RExभारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के बख्शी का तालाब नगर पंचायत में बार्ड—12 बरगदी मगठ में चोरों ने एक बंद मकान को मंगलवार की रात निशाना बनाया हैंं। यहां मकान के चार तालों को तोड़ करके अंदर कमरों से गहने 50 हजान नकदी एलईडी टीवी और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया गया। चोरों ने यहां पर बच्चों की गुल्लक को भी नही छोड़ा है। रसोई से गैस सिलेण्डर चोरी हो गया।
चार दिन से मकान था बंद परिवार गया रिश्तेदारी में
मकान मालकिन बरगदी निवासी आशिया ने बताया कि,वह अपने मायके जानकीपुरम गयी थी। पिछले चार दिन से मकान में ताला लगा हुआ था। चोरों ने रात में दो से चार बजे के बीच मौका पाकर एक एक करके चार ताले तोडत्र डाले। इसके बाद सारा सामान चोरी कर लिया। रसोई से गैस सिलेण्डर भी नही बचा है। बच्चों की गुल्लक को भी काटकर पैसे चोरी कर लिए।
सुबह पड़ोसी ने मेंन गेट का ताला टूटा होने की दी सूचना
बरगदी मंगठ में मकान के सामने रहने वाले वाले पडोसी ने फोन करके उनको बताया कि, मकान के मेन गेट का ताला टूटा पडा है। इसके बाद वह परिवार के साथ घर आयी। घर आकर देखा तो अंदर के सभी कमरेां के ताले टूटे पडे थे। अंदर के कमरों से टीवी,तीन अलमारियों से 50 हजार रुपए नकदी,सोने के गहने चोरी हो गए। उनके कीमती कपडे भी चेारी हो गए। चोरों ने कमरों में घुसकर आराम से पूरा सामान उलट पुलट कर रख दिया। घर का महंगा सामान चोरी कर लिया।
पीडिता ने 112 को किया फोन थाने पर दी शिकायत
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि,पुलिस को लिखित शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं पीडिता ने बताया कि,बीट के एसआई अनिल कुमार सिंह आए थे। वह वीडियो बनाकर ले गए है।
स्थानीय व्यक्ति ने करवाई रेंकी
पीडित महिला का आरोप है कि,उसका मकान बंद है। इसकी रेंकी किसी स्थानीय व्यक्ति के द्वारा करवाई गई है। एक सीसीटीवी कैमरे में मंगलवार रात ढाई बजे एक व्यकित गली में आता दिखायी दे रहा हें। उसके हाथ में दो देा मोबाइल फोन है।

