वीडियोहोम
Banner
Banner
Banner
स्वास्थ्य/न्यूज़/think whether alkaline water is beneficial or harmful for your health

अल्कलाइन वाटर क्या आपकी सेहत के लिए लाभदायक या हानिकारक ,सोचिए ?

पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। यह बात हर जीव और मानव जाति का पता होती है। क्योकि,एक पल आपको खाने के लिए कुछ नही मिलता है तो आप तब भी रह सकते है। मगर आपको अगर कुछ देर तक पानी नही मिलता है। तो आपको एक अजब सी तडप महसूस होने लगती है। यही वजह से हमारे जीवन के लिए पानी बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण होता है।

lcuknow

4:11 PM, Nov 9, 2025

Share:

 
अल्कलाइन वाटर क्या आपकी सेहत के लिए लाभदायक या हानिकारक ,सोचिए ?
logo

SKETCH BY - GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश । पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। यह बात हर जीव और मानव जाति का पता होती है। क्योकि,एक पल आपको खाने के लिए कुछ नही मिलता है तो आप तब भी रह सकते है। मगर आपको अगर कुछ देर तक पानी नही मिलता है। तो आपको एक अजब सी तडप महसूस होने लगती है। यही वजह से हमारे जीवन के लिए पानी बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण होता है। लेेकिन क्या आपको पता है कि, केवल नार्मल पानी पीने से हमारी बस प्यास बुझती है। लेकिन अगर इसी पानी को तोडा अल्कलाइन बना दिया जाए तो सेहत भी अच्छी रहती है।

घर पर एल्कलाइन वॉटर कैसे बनाएं?

बताया जाता है कि,अगर आप घर पर इसको बनाने में रूचि रखते है। तो आपको पानी को एक काँच के जग में डालें। खनिजों और ताज़गी भरे स्वाद के लिए गाजर, खीरा और नींबू के टुकड़े डालें। विषहरण गुणों को बढ़ाने के लिए अदरक, पुदीना, धनिया और चाहें तो हरी मिर्च का एक टुकड़ा डालें। इसके अलावा, 6 घंटे बाद, इसमें 3-4 आंवले के टुकड़े और मुट्ठी भर तुलसी के पत्ते मिलाएँ। यह सब करके आपका अल्कलाइन वाटर तैयार हो जाता है। फिर आप अपनी सेहत को अच्छा बनाने की चाहत को लेकर इसे आराम से पीकर आनंद का मजा सकते है।

एल्कलाइन वॉटर पीने से पेट की जलन और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत दिला सकता है।यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।एल्कलाइन पानी शरीर को बेहतर हाइड्रेट कर सकता है और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी यह फायदेमंद माना जाता है।यह शरीर के बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।कुछ लोगों का मानना है कि, यह वजन घटाने में भी मददगार होता है।यह त्वचा को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।यह लीवर को डिटॉक्स करने और फैटी लीवर जैसी समस्याओं में राहत देने में सहायक हो सकता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर कर सकता है।कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि यह कैंसर जैसी कुछ पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है, यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद कर सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।

कुछ समस्याएं भी हो सकती है ?

एल्कलाइन वॉटर के कई संभावित नुकसान हैं जैसे कि, यह शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक खनिजों के स्तर को प्रभावित कर सकता है।अत्यधिक सेवन से अपच, गैस और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में, यह "मिल्क-अल्कली सिंड्रोम" नामक स्थिति का कारण बन सकता है, खासकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में हो सकती है।पेट में एसिड को निष्क्रिय कर सकता है, जिससे भोजन को पचाने की क्षमता प्रभावित होती है और पेट में अच्छे बैक्टीरिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।जिन लोगों को किडनी की समस्या है, उन्हें क्षारीय पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।बहुत अधिक पानी पीने से शरीर में सोडियम और पानी का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना और दौरे जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।उच्च पीएच वाला क्षारीय पानी, जिसे "कठोर जल" भी कहा जाता है, आपके पाइपों में खनिजों का जमाव कर सकता है, जो आपके कपड़ों और अन्य उपकरणों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.