Banner
Banner
Banner
मनोरंजन/न्यूज़/this is the question in the hearts of the public what will be the lovestory of annu and harshvardhan raja talks

जनता के दिलो में यही है सवाल कि,आखिर क्या होगा अन्नू और हर्षवर्धन की लवस्टोरी अंजाम...राज की बात !

देशभर में लोगो की बनती जा रही पहली पसंद सीरियल तुम से तुम में एक नया मोड आया हुआ है। जनता के दिलो में जगह बनने वाले अन्नू और हर्षवर्धन की लव स्टोरी में मुश्किलो आना तो कम ही नही हो रहा है।इन दोनो के प्यार को देखकर लोगो को अपने प्यार की याद आती है। इस शो ने बहुत ही जल्दी ही लोगो के दिलो में अपनी जगह बनाई है। हर घर में इस शो बहुत ही देखा जा रहा है।

uttar pradesh

7:58 PM, Aug 9, 2025

Share:

जनता के दिलो में यही है सवाल कि,आखिर क्या होगा अन्नू और हर्षवर्धन की लवस्टोरी अंजाम...राज की बात !
logo

SKETCH BY - GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। देशभर में लोगो की बनती जा रही पहली पसंद सीरियल तुम से तुम में एक नया मोड आया हुआ है। जनता के दिलो में जगह बनने वाले अन्नू और हर्षवर्धन की लव स्टोरी में मुश्किलो आना तो कम ही नही हो रहा है।इन दोनो के प्यार को देखकर लोगो को अपने प्यार की याद आती है। इस शो ने बहुत ही जल्दी ही लोगो के दिलो में अपनी जगह बनाई है। हर घर में इस शो बहुत ही देखा जा रहा है। सभी के मन में बस अन्नू और हर्षवर्धन की लव स्टोरी के अंजाम की चिंता लगी हुई है। यह शो एक प्रेम कहानी को लेकर बनाया गया है। इस शो को बनाने का माध्यम यही है कि,प्यार में उम्र की कोई सीमा नही होती है। क्योकि,जब प्यार होता है तो वही आपके लिए सबकुछ होता है।

हर्षवर्धन के सामने आया अन्नू का प्यार

तुम से तुम तक शो में इस समय बहुत ही दुखद माहौल चल रहा है। हर्षवर्धन को मालूम हो गया है कि,अन्नू उससे बहुत ही प्यार करती है। जिसको जानकर उसे बहुत अजीब लगता है। प्यार तो हर्षवर्धन भी अन्नू से बहुत ही ज्यादा करता है। मगर उम्र के अंतर की वजह से वो अपने दिल को काबू करने की पूरी कोशिश करता है। अन्नू के दिल और दिमाग में सिर्फ हर्षवर्धन राज करता है। लेकिन इन दोनो की लव स्टोरी के बीच कोई न कोई आ जाता है। इस समय इन दोनो के बीच सबसे बडी दीवार हर्षवर्धन की पीए मीरा बनी हुई। मीरा हर्षवर्धन को पसंद करती है। लेकिन मीरा को हर्षवर्धन पसंद नही करता है। वो मीरा को बस एक कर्मचारी की नजरो से देखता है। इसी बात को लेकर मीरा अन्नू से जलती है। वो हमेशा अन्नू को आफिॅस से निकलने के लिए कुछ न कुछ करती रहती है। लेकिन मीरा हमेशा फेल होता है। क्योकि,जब दो दिल एक दूसरे को इतना प्यार करते है। तो उन दोनो के बीच कोई कैसा आ सकता है।

लोगो की पहली पसंद बनता जा रहा है यह शो

लोगो के द्वारा तुम से तुम तक शो को बहुत ही पसंद किया जा रहा है। लोगो के द्वारा इस शो पर बहुत ही टिप्पणी की जा रही है। लोगो के द्वारा कहा जा रहा है कि,यह शो एक सच्ची प्रेम कहानी को दर्शता है। इस शो को देखकर लोगो को अपने प्यार को पाने के लिए प्रेरणा मिलता है। जब से तुम से तुम तक शो आना शुरू हुआ है। तभी से लोगो के मन में अपने प्यार को पाने की चाह बहुत ही बढ चुकी है। लोगो इस शो देखने के बाद अपनी मोहब्बत को पाने के लडाई करने को तैयार ​हो चुके है। यह शो लोगो को उनके प्यार के लिए लडने की शक्ति देता है। इन दोनो की लव स्टोरी को देखकर लोगो को अपनी सच्ची मोह​ब्बत को पाने का जुनुन चढा हुआ है। लोग अपने प्यार के लिए अपने घर और समाज से लडाई करने को तैयार बैठे है।

हर्षवर्धन ने अन्नू को उसकी मम्मी की पसंद से शादी करने को कहा

लव स्टोरी की असली मिसाल तुम से तुम तक शो में इस समय अन्नू की शादी की बात को लेकर उसके मम्मी बहुत ही दबाव डल रही थी। इस के चलते अन्न की मम्मी ने हर्षवर्धन से अन्नू को शादी के लिए मनाने की बात कही। जिसके बाद हर्षवर्धन को बहुत ही दुखी महसूस हुआ लेकिन उसने समाज और अन्नू की चिंता करते हुए उसकी मम्मी को शादी की बात करने के लिए हां कर दी। लेकिन उसके दिल में बहुत ही दर्द हुआ। हर्षवर्धन ने अन्नू को शादी करने की बात को लेकर उसे मिलने को बुलाया था। वही दूसरी ओर अन्नू का लगा कि,हर्षवर्धन भी उससे बहुत प्यार करता है और उसने अन्नू को प्यार का इजहार करने के लिए बुलाया यही सारी बातो को सोचकर अन्नू खुशी के मारे जल्दी से तैयार होकर हर्षवर्धन के पास गई। जहां पर अन्नू अपने प्यार को पाने की खुशी मना रही थी। लेकिन जब हर्षवर्धन आया तब उसने अन्नू से उसकी शादी की बात कही मगर उसकी मम्मी जहां चहती है। तब अन्नू बहुत ही गुस्सा हो गई और उसने चिलाते हुए कहा कि,वो शादी उसी से करेगी। जिससे वो प्यार करती है और हर्षवर्धन को कोई हक नही है कि,वो उसे कंट्रोल करे या फिर उसकी जिंदगी का इतना बडा फैसला खुद करे।

देखने वाली बात तो यह होगी कि,क्या उम्र कास अंतर इस लव स्टोरी का खत्म करेगा

जनता के दिल में सही एक जवाब घूम रहा है कि,आगे क्या होगा। इन दोनो की लव स्टोरी का आखिर क्या अंजाम होगा। इस समय शो में दिखाया जा रहा है कि,अन्नू हर्षवर्धन की सारी बातो को सोचकर बहुत ही दुखी होती है। वो अपने परिवार को लेकर भी काफी ज्यादा चिंता करती है। क्योकि,उसे पापा की जॉब चली जाती है।अन्नू के पापा खुद को मारने की बात भी करते है। जिसको लेकर अन्नू बहुत ही परेशान होती है। अन्नू के पापा उसकी शादी उसकी मम्मी की पसंद के साथ नही करवाना चाहते है। क्येकि,उनको वो लडका ठीक नही लगता है। लेकिन उसकी मम्मी हमेशा अन्नू पर शादी का दबाव डालती रहती है। इन सब बातो से परेशान अन्नू खुद के प्यार को बुलने की बात सोचती है। वो अपने मम्मी पापा को लेक​र घर आती है। तभी हर्षवर्धन उसकी चिंता कर रहा होता है क्येकि,अन्नू अपने पापा की चिंता में किसी को बिना बताए आफिस से घर आ जाती है। इसलिए हर्षवर्धन भी अन्नू के घर आता है। जहां पर अन्नू की शादी की बात करने के लिए वही लोग आते है। लेकिन उसके पापा मना कर देते है। लेकिन अन्नू हर्षवर्धन की बात को रखने के लिए और अपने परिवार की खुशी के लिए हां बोल देती है। अब जनता को इस बात का इंतजार है कि,आगे क्या होने वाला है। क्या हर्षवर्धन अन्नू से अपने प्यार का इजहार कर पाएगा।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.