Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/tourism building of up will be spent 6 92 crores 20250630 510

अत्याधुनिक होगा यूपी का पर्यटन भवन खर्च होंगे 6.92 करोड़

गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन को और अधिक आधुनिक बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए 6.92 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है/

UTTAR PRADESH

11:07 AM, Jun 30, 2025

Share:

 अत्याधुनिक होगा यूपी का पर्यटन भवन खर्च होंगे 6.92 करोड़
logo

लखनऊ गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन सौ0 पर्यटन विभाग

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश ।लखनऊ।गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन को और अधिक आधुनिक बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए 6.92 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है। यूपी में पर्यटन को नई उंचाईयां देने के लिए  चलाई जा विभिन्न परियोजनाओं के साथ पर्यटन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए पुराने ढांचे को मजबूत और टिकाऊ बनाया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है।

पर्यटन भवन से मिलेगी प्रदेश में पर्यटन स्थलों की डिजिटल झलक

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि,भवन की संरचना में सुधार,आंतरिक साज-सज्जा, डिजिटल डिस्प्ले सहित अन्य कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह भवन आगे भी पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना रहेगा। इसे एक ऐसा केंद्र बनाया जाएगा जहां पर्यटन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी और सुविधाएं मिल सकें। प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी यहां पर डिजिटल डिस्पले के माध्यम से उपलब्ध हों

देश—विदेश के पर्यटकों को आकर्शित करेगा पर्यटन भवन

पर्यटन भवन को बेहतर और उन्नत करने का उद्देश्य न केवल भवन की साज-सज्जा है,बल्कि इसे पर्यटन गतिविधियों के लिए एक सक्रिय और प्रभावी केंद्र के रूप में स्थापित करना भी है। उन्होंने भरोसा जताया कि उच्चीकरण से न केवल विभागीय कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि पर्यटकों का अनुभव भी बेहतर होगा। हाईटेक व्यवस्था से राज्य के पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। साथ ही, आगंतुकों को बेहतर गाइडेंस, जानकारी और आरामदायक माहौल भी यहां मिलेगा। जिससे प्रदेश में पर्यटन को और अधिक बढावा मिलेगा।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.