Banner
Banner
Banner
क्राइम/न्यूज़/two innocent children kidnapped from bg colony of alambagh police station area of lucknow

लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के बीजी कॉलोनी से दो मासूम बच्चों का अपहरण

लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के कॉलोनी से दो मासूम बच्चों का अपहरण किया गया है।दोनों बच्चो की उम्र 12 साल और 13 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गए थे।बच्चों के न मिलने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पूरा परिवार को रो — रोकर हाल बुरा हो रखा है।

lucknow

3:22 PM, Sep 12, 2025

Share:

 लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के बीजी कॉलोनी से दो मासूम बच्चों का अपहरण
logo

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के कॉलोनी से दो मासूम बच्चों का अपहरण किया गया है।दोनों बच्चो की उम्र 12 साल और 13 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गए थे।बच्चों के न मिलने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पूरे परिवार को रो — रोकर हाल बुरा हो रखा है। बच्चो की मां की हालत तो बहुत ही खराब हो गई है। मां तो बस अपने बच्चे की चिंता में रोई जा रही है। परिवार वालो ने बच्चो के अपहरण की खबर पुलिस को सूचना दी।

अपहरणकर्ता ने 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग को रखा

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे परिवार को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को अपहरणकर्ता बताया और बच्चों को वापस करने के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने तुरंत पांच टीमों का गठन किया है। ये टीमें बच्चों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

 सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपहरणकर्ताओं की पहचान करने की कोशिश

पुलिस को इलाके के एक सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद मिली है। फुटेज में दो संदिग्ध लोग बच्चों को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपहरणकर्ताओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और जिन लोगो ने बच्चो का अपहरण किया है। उनको कानून के द्वारा छोडा न ही जाएगा। आरोपियो को सख्त से सजा दी जाएगी।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.