Banner
Banner
Banner
क्राइम/न्यूज़/two parties fiercely assaulted in raipur babu village of mahingwa accused absconding from the spot

महिंगवा के रायपुर बाबू गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट,आरोपी मौके से फरार

बख्शी का तालाब के महिगवा थाना के रायपुर बाबू गांव की रहने वाली महिला सुभाषिनी ने घर पर कल रात छह लोगों के द्वारा मारपीट गाली - गलौज और पथराव का किया गया है। इस घटना को लेकर महिला बहुत ही खौफ में है। बदमाशो को किसी का डर ही नही बचा है। इस मामले को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है।

lucknow

2:16 PM, Aug 29, 2025

Share:

महिंगवा के रायपुर बाबू गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट,आरोपी मौके से फरार
logo

आरोपी महिला के घर पर पथराव करते हुए सौ 0 REx भारत।

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

 

उत्तर प्रदेश।लखनऊ।बख्शी का तालाब के महिगवा थाना के रायपुर बाबू गांव की रहने वाली महिला सुभाषिनी ने घर पर कल रात छह लोगों के द्वारा मारपीट गाली - गलौज और पथराव का किया गया है। इस घटना को लेकर महिला बहुत ही खौफ में है। बदमाशो को किसी का डर ही नही बचा है। इस मामले को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है।

​महिला खुद को कर रही है असुरक्षित म​हसूस

पीडिता ने बताया कि,उसने आरोपियो के खिलाफ पहले पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाइ्र थी। जिसको पुलिस मामले की जांच के लिए आई थी। लेकिन पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने महिला के साथ बहुत ही मारपीट की और जब महिला किसी तरह खुद को बचाकर घर के अंदर चली गयी।तो आरोपियो ने घर के बाहर पथराव शुरु कर दिया। जिससे वो खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। पीडिता ने महिगवा पुलिस को शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस गांव से बाहर निकली वैसे ही विपछियों ने महिला पर जानलेवा हमला किया

महिला ने बुधवार को गांव के रहने वाले के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट का केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस जांच के लिए पुलिस दूसरे दिन 11 बजे पहुंची थी। जहांं पर पु​लिस ने समझा बुझाकर मामला शान्त करवा दिया। पुलिस जा रही थी कि, इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति रुपचन्द ने शिकायत कि,सुभाषिनी की छत का पानी नीव पर गिरता है। इसकी व्यवस्था करवा लें। फिर पुलिस के द्वारा जैसे भी करके यह भी मामला शान्त करवा दिया गया था।

महिगवा प्रभारी निरीक्षक रामकुमार गुप्ता ने दी जानकारी

महिगवा प्रभारी निरीक्षक रामकुमार गुप्ता ने बताया कि,पुलिस मामला शांत करवा कर जैसे ही वहां से निकली। वैसे ही महिला के ऊपर विपछियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पहले लाठी डंडों से हमला किया। लेकिन जब महिला खुद को बचाकर घर के अंदर गई। तब आरोपियो ने घर पर पथराव किया। महिला ने मदद के लिए 112 पर कॉल किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन सभी आरोपी फरार वहां से पहले ही भाग चुके थे। इस मामले को लेकर आरोपियो की खोज की जा रही है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.