गोसाईगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा,इलाज के दौरान मौत
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को भीषण सडक हादसा होने की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि, अज्ञात वाहन के द्वारा बाइक पर सवार दो लोगो को रौंदा गया। जिसकी वजह से दोनो की हालत बहुत ही गंभीर हो गयी। हादसे को लेकर रहगीरो ने बताया कि,अज्ञात वाहन के द्वारा बाइक को जोरदार टक्कर मार दी गई। उसके बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो निकले
lcuknow
12:57 PM, Nov 18, 2025
Share:


गोसाईगंज क्षेत्र मेे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा सौ0 भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को भीषण सडक हादसा होने की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि, अज्ञात वाहन के द्वारा बाइक पर सवार दो लोगो को रौंदा गया। जिसकी वजह से दोनो की हालत बहुत ही गंभीर हो गयी। हादसे को लेकर रहगीरो ने बताया कि,अज्ञात वाहन के द्वारा बाइक को जोरदार टक्कर मार दी गई। उसके बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो निकले।हादसे की वजह से दोनो बाइक सवार की गंभीर चोटे आयी। दोनो की गभीर हालत को देखते हुए रहगीरो के द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
मौके पर पुलिस हुई मौजूद
पुलिस ने बताया कि,घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हुई। पुलिस ने देखा कि,दोनो की हालत बहुत ही नाजुक है। जिसको लेकर पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया। लेकिन वहां पर डाक्टरो के द्वारा उनकी हालत बहुत ही नाजुक बताई और इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने दोनो के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस मामले को लेकर पुलिस अज्ञात वाहन की चालक की तालाश में जुटी हुई है।
परिजनो को रो—रोकर हाल हुआ बेहाल
मृतको की पहचान 37 वर्षीय अश्वनी यादव और 39 वर्षीय बबलू उर्फ जितेंद्र यादव नगराम थाना क्षेत्र ब्राह्मण टोला के निवासी के रूप में सामने आयी है। जिनकी सडक हादसे मे इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना को लेकर पुलिस के द्वारा परिजनो को सूचना दी गई। जिसके बाद परिवार मेे मातम छाया हुआ है। सभी परिजनो का रो— रोकर हाल बेहाल हो गया है। सडक हादसो का सिलसिला बढता ही जा रही है। जिसकी वजह से आए दिन कोई न कोई घटना होती ही रहती है।

