लखनऊ में बेकाबू कार ने तीनो लोगों को रौंदा
पीजीआई क्षेत्र में वरदानी मंदिर तेलीबाग के पास एक बेकाबू कार ने तीन लोगो को बडी ही बहरेमी से रौंदा दिया। इस घटना को लेकर लोगो के द्वारा नाराजगी जताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि,तीनो पैदल जा रहे थे। तभी कार ने इन तीनो को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। कार चलाने वाले को पकड लिया गया हैं। उससे सख्ती से सजा दी जाने की मांग की जा रही है।
uttar pradesh
12:18 PM, Aug 17, 2025
Share:


SKETCH BY - GOOGLE
उत्तर प्रदेश।लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में वरदानी मंदिर तेलीबाग के पास एक बेकाबू कार ने तीन लोगो को बडी ही बहरेमी से रौंदा दिया। इस घटना को लेकर लोगो के द्वारा नाराजगी जताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि,तीनो पैदल जा रहे थे। तभी कार ने इन तीनो को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। कार चलाने वाले को पकड लिया गया हैं। उससे सख्ती से सजा दी जाने की मांग की जा रही है।
तीनो घायलो को इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर पीजीआई भेजा गया
घटनास्थल पर मौके पर थाना पीजीआई पुलिस की टीम मौजूद हुई। जिसके बाद घायल हुए आनंद प्रकाश वर्मा,राजेश और एक अज्ञात व्यक्ति को तुरंत ट्रामा सेन्टर पीजीआई में इलाज के लिए पहुँचाया गया। जहां पर चिकित्सको के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। डाक्टरो के द्वारा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है।
आरोपी पर कई जगह मुकदमा पहले से दर्ज
पुलिस ने बताया कि,आरोपी अक्षय सिंह को हिरासत में लिया गया है। जांच करने पर पता चला है कि, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे पुलिस थाने में दर्ज हो रखे हैं जैसे — बाराबंकी, रायबरेली में चोरी, लूट, डकैती, अपहरण आदि के लगभग 08 अभियोग पंजीकृत हैं। जिसके बाद आरोपी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।