बंथरा क्षेत्र मे अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर,मौके पर मौत,लोगो में भारी आक्रोश
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में सडक हादसे में एक बुजुर्ग की मौत होने की बात सामने आयी है। बताया जा रहा है कि,रोड पर पेदल चल कर जा रहे बुजुर्ग को एक अज्ञात वाहन के द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गई। जिसके बाद हादसे के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल मे इलाज के लिए ले जाएया गया। लेकिन वहां पर जाकर डाक्टरो के द्वारा बुजुर्ग को मृत्यु घोषित किया गया है।
lcuknow
4:45 PM, Nov 21, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में सडक हादसे में एक बुजुर्ग की मौत होने की बात सामने आयी है। बताया जा रहा है कि,रोड पर पेदल चल कर जा रहे बुजुर्ग को एक अज्ञात वाहन के द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गई। जिसके बाद हादसे के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल मे इलाज के लिए ले जाएया गया। लेकिन वहां पर जाकर डाक्टरो के द्वारा बुजुर्ग को मृत्यु घोषित किया गया है। सडको हादसो के लगातार होने की वजह से न जाने और कितनी जाने जा चुकी है और पता नही और कितनी ज्यादा जाने जाएगी। हर रोज सडक हादसे में कई लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पडता हैं। लेकिन फिर भी कोई भी इस मामले को लेकर कोई भी सख्ती से एक्शन नही लेता है। जिसको लेकर मौत का खेल जारी है।
अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार
मृतक की पहचान 75 वर्षीय श्यामलाल सोहरा मउ स्थित चौपाई गवावापुर के रहने वाले के रूप मे सामने आयी है। जिनकी अभी तक शादी नही हुई थी। सूत्रो के अनुसार मालूम हुआ है कि,बुजुर्ग बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे साधन से बंथरा के अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। लेकिन जब वह बंथरा थाने के बाद उतरकर पैदल चलकर रोड पार कर रहे थे। उसी समय किसी के द्वारा उनको उडा दिया गया। जिसके बाद मौके पर रहगीरो की लंबी भीड जमा हो गयी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चलाक मौके से फरार हो निकला। जिसके बाद लोगो के द्वारा 112 पर फोन करके स्थानीय पुलिस को सडक हादसे की सूचना दी गई।
मौके पर पुलिस मौजूद
हादसे की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हुई। जिसके बाद पुलिस ने वहां पर जाकर देखा कि,बुजुर्ग की हालत बहुत ही नाजुक बनी हुई है। जिसको लेकर पुलिस के द्वारा बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाया गया लेकिन वहा पर जाकर पता चला कि,उनकी मौत हो चुकी है। पुलिस को साबूत के तौर पर बुजुर्ग के झोले में बैंक की पासबुक से उसकी पहचान हुई। जिसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग के परिजनो को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनो का रो — रोकर हाल बुरा हो गया है। पुरे परिवार मे मातम छाया हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अभी फिलहाल अज्ञात वाहन की जाचं में जुटी हुई है।
यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
यातायात व्यवस्था को लेकर लोगो में भारी आक्रोश दिखाई दिया है। लोगो का आरोप है कि,यातायात व्यवस्था की लापरवाही की वजह से सडक हादसो का होना लगातार जारी है। हादसो को लेकर कई बार लोगो के द्वारा शिकायते की गई। लेकिन कोई भी कार्यवाही नही की गई। जिसका परिणाम यह है कि,लोगो को अपनी जान से हाथ — धोना पड रहा है। आए दिन कोई न कोई अपने परिवार का सदस्य खो रहा है। जिसको लेकर प्रशासन के जिम्मेंदारी की बडी लापरवाही सामने आ रही है। उनको किसी की जान की क्या परवाह होगी। वो तो आराम से बैठकर मजा कर रहे है। वही दूसरी ओर लोगो के परिवार टूट रहे है।

