यात्रियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मानक नगर क्षेत्र में पुलिस की नाक के नीचे चलता अवैध धंधा
लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र में दंबगो की दबंगों की गुंडागर्दी सोशल मीडिया पर तेजी से वारयरल हो रही है। बताया जा रहा है कि,आलमबाग अवध नहर पर बने अवैध बस अड्डे पर दबंगों गुंडागर्दी उजागर हुई है। वायरल वीडियो मे साफ — साफ दिखाई दे रहा है कि,यात्रियों को बस संचालक पीटते हुए दिखे और वसूली करने वाले युवक को भी देखा गया है। इस मामले को लेकर लोगो के द्वारा बहुत ही ज्यादा आक्रोश दिखाई दिया है।
lcuknow
12:34 PM, Nov 9, 2025
Share:


लखनऊ में यात्रियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र में दंबगो की दबंगों की गुंडागर्दी सोशल मीडिया पर तेजी से वारयरल हो रही है। बताया जा रहा है कि,आलमबाग अवध नहर पर बने अवैध बस अड्डे पर दबंगों गुंडागर्दी उजागर हुई है। वायरल वीडियो मे साफ — साफ दिखाई दे रहा है कि,यात्रियों को बस संचालक पीटते हुए दिखे और वसूली करने वाले युवक को भी देखा गया है। इस मामले को लेकर लोगो के द्वारा बहुत ही ज्यादा आक्रोश दिखाई दिया है।
अवध नहर पर अवैध तरीके से खड़ी होती हैं डग्गामार बसें
बताया जा रहा है कि,आलमबाग अवध नहर पर अवैध तरीके से डग्गामार बसें खड़ी होती हैं। बिना अनुमति बस अड्ड होने की वजह रोजाना अवैध वसूली और विवाद होती है। जिसकी पुलिस को कोई खबर ही नही है। इस मामले से लोगो का कानून प्रशासन पर से विश्वास उठता जा रहा है। लोगो का आरोप है कि,पुलिस की मिली भगत से अवैध धंधा चलाया जाता है। जब रक्षक ही भक्षक बन चुके है। तब आम जनता न्याय की अपील लेकर किसके पास जाएंगी।
वायरल वीडियो से खुली प्रशासन की पोल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो होने की वजह से क्षेत्र मे हंगामा मचा हुआ है।लोगो के बीच यह विषय तेजी से चर्चा मे बना हुआ है कि,किस तरह यात्रियों से वसूली की जाती है और अगर कोई भी इस पर विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। जिसकी वजह से भीषण जाम भी लगा और सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि,पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर कोई कार्यवाही क्यों नही की गई। जिसको लेकर लोगो के द्वारा पुलिस पर कई प्रकार के सवाल उठाए जा रहे है।

