Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/vivek singh dadupur banthara s office brutally murdered a young man in banthara lucknow

लखनऊ के बंथरा में विवेक सिंह दादूपुर बंथरा के ऑफिस में निर्मम तरीके से युवक की हत्या

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बंथरा में विवेक सिंह दादूपुर के ऑफिस में युवक का शव ऑफिस के अंदर पाया गया है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में बवाल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि,ऑफिस के अंदर ही युवक की बडी ही निर्मम तरीके से हत्या की गई है।मंगलवार सुबह जब महिला सफाई कर्मी आफिस की सफाई करने आई।तब उसने देखा कि,युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति पडा हुआ है।

lucknow

11:53 AM, Sep 9, 2025

Share:

लखनऊ के बंथरा में विवेक सिंह दादूपुर बंथरा के ऑफिस में निर्मम तरीके से युवक की हत्या
logo

लखनऊ के बंथरा में विवेक सिंह दादूपुर बंथरा के ऑफिस में निर्मम तरीके से युवक की हत्या सौ0 RExpress भारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बंथरा में विवेक सिंह दादूपुर के ऑफिस में युवक का शव ऑफिस के अंदर पाया गया है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में बवाल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि,ऑफिस के अंदर ही युवक की बडी ही निर्मम तरीके से हत्या की गई है।मंगलवार सुबह जब महिला सफाई कर्मी आफिस की सफाई करने आई।तब उसने देखा कि,युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति पडा हुआ है। तब उसने तुरंत इस घटना की खबर लोगो को दी।

महिला सफाई कर्मी आफिस आई तो घटना की हुई जानकारी

मृतक की पहचान कुनाल शुक्ला जो मूल रुप से फैजाबाद का निवासी के रूप में हुई। मृतक दादूपुर पुर निवासी विवेक सिंह के बंथरा दादू पुर स्थित आफिस में रहता था। कुनाल फाइनेंस की गाड़ियों को खींचने व किस्त वसूलने का काम करता था। मृतक अपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। युवक की इस तरह हत्या होने के बाद बहुत सारे सवाल उठाए जा रहे ​है कि,आखिर किसने कुनाल की हत्या की होगी और ऐसी कौन — सी दुश्मनी रही होगी की इतनी निर्मम तरीके से हत्या हुई है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया

पुलिस ने बताया कि,कंट्रोल रूम में मंगलवार की सुबह एक घटना होने की सूचना मिली कि,लखनऊ के बंथरा में विवेक सिंह दादूपुर बंथरा के ऑफिस में निर्मम तरीके से युवक की हत्या की दी गई है जिसका शव मंगलवार की ऑफिस के अंदर मिला है। जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची औरशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर सख्ती से जांच की जा रही है। इसके अलावा,पुलिवस आसपास के लगे हुए सीसीटीवी चेक करने में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.