यूपी के कई जिलो में भारी बारिश की चेतावनी,कुदरत की मार से उजडी लोगो की दुनिया
मौसम में अचानक से परिवर्तन आने की वजह से लोगो की दुनिया ही उजडी जा रही है। भारी बारिश की वजह हर ओर तबाही ही तबाही दिखाई दे रही है। कुदरत के इस कहर के चलते कई लोगो को अपनी जान से भी हाथ — धोना पडा है। कही — कही पर भारी बारिश की वजह से पूरा शहर ही बर्बाद हो गया। लोगो की सिर की छत छीन गई। स्कूल की छतो के गिरने की वजह से बच्चो को गंभीर रूप से घायल होना पडा और कुछ बच्चो ने तो अपना दम ही तोड दिया।
lucknow
4:52 PM, Sep 3, 2025
Share:


SKETCH BY - GOOGLE
उत्तर प्रदेश। मौसम में अचानक से परिवर्तन आने की वजह से लोगो की दुनिया ही उजडी जा रही है। भारी बारिश की वजह हर ओर तबाही ही तबाही दिखाई दे रही है। कुदरत के इस कहर के चलते कई लोगो को अपनी जान से भी हाथ — धोना पडा है। कही — कही पर भारी बारिश की वजह से पूरा शहर ही बर्बाद हो गया। लोगो की सिर की छत छीन गई। स्कूल की छतो के गिरने की वजह से बच्चो को गंभीर रूप से घायल होना पडा और कुछ बच्चो ने तो अपना दम ही तोड दिया। भारी बारिश की वजह से कई इलाके बाढ की चपेट में आने की वजह से पूरी तरह से गायब ही हो गए। बाढ की दिक्कत के बीच लोगो के पास न तो खाने के लिए खाना बचा हैं न रहने के लिए घर बचा है। इन सब हालतो को देखते हुए लोगो ने सरकार से मदद की गुहार लगाई हैं। सरकार बाढ से पीडित लोगो की अपनी पूरी कोशिश करके मदद करने की कोशिश कर रही है।
इन जनपदो मे किया गया अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि,बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई,चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, औरैया मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, ज्योतिबाफुले नगर, संभल, बदायूं, एटा,आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
खेती की बर्बादी तो निश्चित
किसान की खेती तो पूरी तरह से बर्बाद के रास्ते पर ही हैं। किसान का तो पूरा जीवन उसकी खेती पर निर्भर होता है। कुदरत के कहर से सबसे ज्यादा नुकसान किसान की खेती को हो रहा है। मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश के अलर्ट के बाद तो किसान की रातो की नींद उड ही चुकी है। वैसे भी खेती को बहुत नुकसान हो चुका हैं। लेकिन जो तोडा कुछ बचा था। वो सब भी अब खत्म होने वाला हैं। इसके अलावा,खराब मौसम में लोगो को दूर यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है।