नींबू का सेवन करने से क्या मिलता है लाभ और हानि...जानना जरूरी वरना पड सकता भारी !
नींबू का सेवन बहुत से लोगो के द्वारा किया जाता हैं। नींबू का सेवन करना अच्छा या बुरा सबित होता है। यह बहुत सारे लोग को नही पता है। अधूरे ज्ञान के चलते कुछ लोग अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। जिससे उनको कई प्रकार की हानि पहुंच सकती हैं। जिसकी वजह से लोग शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। जिससे दिन प्रतिदिन उनका स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
uttar pradesh
3:12 PM, Aug 18, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। नींबू का सेवन बहुत से लोगो के द्वारा किया जाता हैं। नींबू का सेवन करना अच्छा या बुरा सबित होता है। यह बहुत सारे लोग को नही पता है। अधूरे ज्ञान के चलते कुछ लोग अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। जिससे उनको कई प्रकार की हानि पहुंच सकती हैं। जिसकी वजह से लोग शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। जिससे दिन प्रतिदिन उनका स्वास्थ्य खराब हो जाता है। इसलिए नींबू के बारे में सारी महत्वपूर्ण बातो को जानना बहुत ही जरूरी होता हैं। जिससे आप को किसी भी प्रकार की कोई हानि न हो।
क्या होता है लाभ,किन बिमारियो में मिलता है आराम
नींबू का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते है जैसे — पाचन में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना, त्वचा के लिए फायदेमंद होना और वजन घटाने में मदद करना शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य लाभ होते है शरीर को डिटॉक्सिफाई करता , हाइड्रेशन बनाए रखता,ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता,सांसों की बदबू दूर करता,गुर्दे की पथरी को रोकता है। यह सब नींबू खाने के लाभ होते है। मगर इसके कुछ नकारात्मक परिणाम भी शामिल होते हैं। जिसस कई प्रकार की हानि हो सकती है।
विज्ञापन
ज्यादा सेवन करने से हो सकता है नुकसान
किसी भी चीज को हद से ज्यादा इस्तेमाल करना सही नही माना जाता है। नींबू में विटामिन सी की मात्रा शरीर द्वारा अवशोषित किए जा सकने वाले विटामिन सी की मात्रा से कहीं ज़्यादा होती है। इसलिए विटामिन सी की ज़्यादा मात्रा जो अवशोषित नहीं हो पाती दस्त और मतली जैसे आंतों के लक्षणों का कारण बन सकती है।अधिक मात्रा में नींबू खाने से दांतों के इनेमल को नुकसान ,पाचन संबंधी समस्याएं,एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती हैं। जो बहुत ही हानिकारक सबित होता है।