बृहस्पतिवार का व्रत रखने से क्या मिलता है लाभ,राज की बात!
बृहस्पतिवार को लोगो के द्वारा इस दिन व्रत रखा जाता हैं। यह दिन मुख्य रूप से देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित है। जिनकी पूजा करने से विशेष शुभ फल प्राप्त होते हैं। लोगो के द्वारा यह व्रत बहुत ही रखा जाता है। व्रत रखने के लिए कुछ नियम होते है जैसे — बृहस्पतिवार का व्रत रखने के लिए प्रात: जल्दी उठकर स्नान करें।
lucknow
11:56 AM, Sep 4, 2025
Share:


SKETCH BY - GOOGLE
उत्तर प्रदेश। बृहस्पतिवार को लोगो के द्वारा इस दिन व्रत रखा जाता हैं। यह दिन मुख्य रूप से देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित है। जिनकी पूजा करने से विशेष शुभ फल प्राप्त होते हैं। लोगो के द्वारा यह व्रत बहुत ही रखा जाता है। व्रत रखने के लिए कुछ नियम होते है जैसे — बृहस्पतिवार का व्रत रखने के लिए प्रात: जल्दी उठकर स्नान करें। फिर संकल्प लें और भगवान विष्णु व बृहस्पति देव की पीली वस्तुओं, पुष्प, फल और केले से पूजा करें। व्रत कथा पढ़ें और शाम को पीला, बिना नमक का भोजन करें, जिसमें चने की दाल का प्रयोग हो सकता है। यह व्रत ज्ञान, बुद्धि और संतान सुख के लिए किया जाता है। जिससे कुंडली में गुरु ग्रह के दोषों से मुक्ति मिलती है।
क्यो रखा जाता है व्रत
कई लोगो को व्रत रखने का मन तो होता है। लेकिन वो ज्ञान न होने की वजह से व्रत नही रख पाते है। हम आपको बताएंगे व्रत क्यो रखा जाता है। बृहस्पतिवार का व्रत देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने, गुरु ग्रह की स्थिति को मजबूत करने, ज्ञान, समृद्धि और संतान सुख प्राप्त करने के लिए रखा जाता है। यह व्रत जीवन में सुख-शांति लाता है और धन-धान्य की वृद्धि करता है। इस व्रत के माध्यम से भगवान विष्णु और लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। जिससे विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में खुशहाली आती है।
भूलकर भी यह गलती न करे
बृहस्पतिवार का व्रत करते समय गलती से नमक, केला और मूंग की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही काले और नीले कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इस दिन बाल कटाने, घर की सफाई करने, सिलाई करने, पोछा लगाने, कपड़े धोने और लोहे व नुकीले सामान खरीदने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा, प्याज-लहसुन और सामान्य नमक का सेवन भी वर्जित है। अगर आप इन नियमो का पालन नही करते है। तो आपको व्रत का फल नही मिलता हैं।