Banner
Banner
Banner
धर्म/न्यूज़/what to do on the day of dhanteras will be beneficial for you know the secret behind it

धनतेरस के दिन क्या करना होगा आपके लिए लाभदायक,जाने पीछे का रहस्य !

हिंदू पर्व के रूप में शनिवार को लोगो के द्वारा धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग अपने घरो में कई सारी नई चीजे लाते है। त्यौहार के समय मे सडको पर लोगो की लंबी भीड लगी होती है। आज के दिन हर जगह पर लोगो के द्वारा खुशियो मनाई जा रही है। सभी के घरो मे रोनक छायी हुई।

lucknow

12:18 PM, Oct 18, 2025

Share:

धनतेरस के दिन क्या करना होगा आपके लिए लाभदायक,जाने पीछे का रहस्य !
logo

SKETCH BY- GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। हिंदू पर्व के रूप में शनिवार को लोगो के द्वारा धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग अपने घरो में कई सारी नई चीजे लाते है। त्यौहार के समय मे सडको पर लोगो की लंबी भीड लगी होती है। आज के दिन हर जगह पर लोगो के द्वारा खुशियो मनाई जा रही है। सभी के घरो मे रोनक छायी हुई। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए। इसी वजह से धनतेरस मनाया जाता है।

क्या होता है महत्व ?

धनतेरस का महत्व स्वास्थ्य, समृद्धि और लंबी आयु से जुड़ा है, जो समुद्र मंथन से हुए भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने और धन व समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान धन्वंतरि की पूजा करके आरोग्य की कामना करते हैं और मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की आराधना करके धन-धान्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। इस दिन नई वस्तुएं, खासकर सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है और यह दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है।

धनतेरस के दिन क्या दान करना चाहिए । धनतेरस के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को मिठाई, वस्त्र व अन्न आदि का दान करना चाहिए। मान्यता है कि, ऐसा करने से घर धन-धान्य से भरा रहता है। धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुएं, लोहा, कांच व प्लास्टिक से बनी चीजें किसी को नहीं देनी चाहिए।

कुछ खास बाते जरूरी ?

धनतेरस पर आपको भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन सोना, चांदी, पीतल के बर्तन, झाड़ू और सूखे धनिये जैसी शुभ चीजें खरीदना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा,घर की साफ-सफाई करें और शाम को यमराज के लिए दक्षिण दिशा में एक दीपक जलाएं।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.