भोजपुरी सिंगर पवन सिंह की पत्नी को पुलिस ने घर से घुसने से रोका,हंगामा फैंस भड़के
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच की निजी जिन्दगी का घमासान इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है।रविवार को सुर्खियां तब और अधिक गर्म हो गई जब लखनऊ पुलिस भी इसमें शामिल हो गई। फैंस के कहने पर अपने पति भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के घर पहुंची उनकी पत्नी ज्योति को पुलिस ने घर में घुसने से रोक दिया। इसके बाद ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों बनाकर वायरल किया।
lcuknow
6:52 PM, Oct 5, 2025
Share:


पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जब उनके घर आई तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ। भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच की निजी जिन्दगी का घमासान इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है।रविवार को सुर्खियां तब और अधिक गर्म हो गई जब लखनऊ पुलिस भी इसमें शामिल हो गई। फैंस के कहने पर अपने पति भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के घर पहुंची उनकी पत्नी ज्योति को पुलिस ने घर में घुसने से रोक दिया। इसके बाद ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों बनाकर वायरल किया। जिससे में वह रोते हुए फैंस के सामने आयी है। उन्होने फैंस से कहा है कि,उनके कहने पर वह अपने पति पवन सिंह के घर आयी थी लेकिन यहां पर उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।
फैंस के स्पोर्ट पर ज्योति सिंह पहुंची थी घर
सोशल मीडिया पर ज्योति के वायरल वीडियों में उन्होने कहा कि, फैंस ने उनका उत्साह बढाया और कहा था कि,उनका अधिकार है अपने पति पवन सिंह के घर पर और वह घर के अन्दर जाकर रह सकती है। इसके बाद वह अपने पति के लखनऊ स्थित घर पर रहने के लिए पहुची थी। लेकिन वहां पर पुलिस सिक्योरिटी ने उनको अंदर जाने से रोका गया। पुलिस उनको लेकर थाने पर आयी।
इंस्टाग्राम पर पति पवन सिहं के लिए पोस्ट किया था वीडियो
भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी निजी जिन्दगी को लेकर अक्सर सुखियों में बने रहते है। आजकल वह अपनी पत्नी को लेकर सुर्खियों में है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने लखनऊ आने से पहले अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें उन्होने अपने पति को सम्बोधित करते हुए कहा कि,वह पति के घर रहने के लिए आ रही है। इतना ही नही उन्होने यह भी लिखा था कि वह यानि उनके पति ज्योति सिंह को घर पर ही मिलेंगे।लेकिन लखनऊ स्थित आवास पहुचने पर ज्योति को पवन सिंह तो नही मिले। हां लखनऊ पुलिस से जरुर भेंट हो गई।