Banner
Banner
Banner
स्वास्थ्य/न्यूज़/why is it beneficial to keep dogs at home you will not be able to stop yourself after hearing the reason

कुत्तो को घर में पालना आखिर क्यों होता है लाभदायक,वजह सुनकर खुद को रोका नही जाएगा

लोगो के द्वारा कुत्ते को पालना बहुत ही पसंद किया जाता है। लेकिन कुत्ते को पालने के लिए उसका उचित प्रशिक्षण, सामाजिकरण, स्वास्थ्य देखभाल और भरपूर प्यार व समय देना आवश्यक है। कुत्ते के साथ नियमित रूप से समय बिताएं, घर में प्रशिक्षण दें, और उसे अन्य लोगों और जानवरों से मिलने का मौका दें। ताकि वह आत्मविश्वास से भरपूर हो सके।

lucknow

1:28 PM, Oct 10, 2025

Share:

कुत्तो को घर में पालना आखिर क्यों होता है लाभदायक,वजह सुनकर खुद को रोका नही जाएगा
logo

SKETCH BY- GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

 

उत्तर प्रदेश। लोगो के द्वारा कुत्ते को पालना बहुत ही पसंद किया जाता है। लेकिन कुत्ते को पालने के लिए उसका उचित प्रशिक्षण, सामाजिकरण, स्वास्थ्य देखभाल और भरपूर प्यार व समय देना आवश्यक है। कुत्ते के साथ नियमित रूप से समय बिताएं, घर में प्रशिक्षण दें, और उसे अन्य लोगों और जानवरों से मिलने का मौका दें। ताकि वह आत्मविश्वास से भरपूर हो सके। इसके अलावा, उसे सही पोषण, पर्याप्त पानी, और समय पर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना और उसे खुला घूमने की आजादी देना चहिए।

क्या आपको फायदो के बारे में मालूम

घर में कुत्ता पालने से भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह अकेलेपन को दूर करता है, और घर की सुरक्षा बढ़ाता है। कुत्ता पालने से तनाव कम होता है। कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप नियंत्रित रहता है। बच्चों में बीमारी के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और यह सामाजिक मेलजोल में भी सहायक होता है।

क्या कुत्ता को पालना शुभ है या अशुभ

कुत्तों को घर के लिए अक्सर शुभ माना जाता है, क्योंकि वे ज्योतिषशास्त्र और वास्तुशास्त्र के अनुसार ग्रह दोषों को शांत करते हैं। धन और सुख-समृद्धि लाते हैं और घर की सुरक्षा बढ़ाते हैं। वैज्ञानिक रूप से भी कुत्ते शारीरिक और भावनात्मक रूप से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। तनाव और अकेलापन कम करते हैं, और लोगों को सक्रिय बनाते हैं।

कुछ खास बाते जो आपको नही पता

कुत्तों की खास बातों में उनकी बेहतरीन सूंघने की शक्ति, अनोखे नाक के निशान, रात में देखने की क्षमता और इंसानों की तरह सपने देखना शामिल है। कुत्तों की नाक इंसानों से कई गुना अधिक संवेदनशील होती है, और उनके नाक का हर निशान किसी व्यक्ति के फिंगरप्रिंट की तरह ही खास होता है। कुत्ते इंसानों की तुलना में कम रोशनी में भी बेहतर देख सकते हैं और सपने भी देखते हैं, जो उनकी सीखने और समझने की क्षमता को दर्शाता है।

 

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.