चिनहट थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते पत्नी ने लगाई फंसी , पति ने खाया जहर
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना घटित हुई है। जिससे हर ओर बवाल मचाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि,29 सितंबर रात 2 बजे एक महिला ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। उसके बाद महिला के पति अचेत अवस्था मे पड़ा बरामद किया गया। इस घटना को लेकर लोगो के द्वारा काफी सावलो को उठाया जा रहा है कि,आखिर महिला ने फंसी क्यो लगाई और हैरान करने वाली बात तो यह हो गयी कि,बाद में उसके पति ने भी जान दे
lucknow
1:22 PM, Sep 30, 2025
Share:


SKETCH BY - GOOGLE
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना घटित हुई है। जिससे हर ओर बवाल मचाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि,29 सितंबर रात 2 बजे एक महिला ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। उसके बाद महिला के पति अचेत अवस्था मे पड़ा बरामद किया गया। इस घटना को लेकर लोगो के द्वारा काफी सावलो को उठाया जा रहा है कि,आखिर महिला ने फंसी क्यो लगाई और हैरान करने वाली बात तो यह हो गयी कि,बाद में उसके पति ने भी जान देने की कोशिश की। जिसकी वजह यह विषय तेजी से चर्चा में बना हुआ है। इस मामले को पूरे इलाके में हडकंप मचा हुआ है।
पुलिस के द्वारा दी गई सूचना
पुलिस ने बताया कि,रात्रि करीब 02.00 बजे थाना स्थानीय को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि, बुद्ध विहार थाना चिनहट लखनऊ मे एक महिला द्वारा फांसी लगा ली गयी व उसका पति अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी चिनहट मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि,कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।महिला के गले मे कपडे का फंदा लगा हुआ व फंदा काट कर चारपाई पर पड़ी हुई थी। वही उसका पति अचेत अवस्था मे फर्श पर पड़ा हुआ था। जिसको देख कर लग रहा था की कुछ जहरीला पदार्थ खाया हुआ है।
लोहिया अस्पताल में दोनो को पहुंचाया गया
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम के द्वारा 108 एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोतिष कर दिया गया है। महिला के शव को मोर्चरी मे रखवाया दिया गया है। वही दूसरी ओर पुलिस के द्वारा पति को टाइम अस्पताल पहुंचने के बाद डाक्टरो के द्वारा इलाज के मिलने की वजह पति की हालत स्थिर बताई जा रही है। जिसका इलाज अभी डाक्टरो के द्वारा किया जा रहा है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।
मकान मालिक के द्वारा दी गई सूचना
पुलिस के द्वारा पूछताछ करने के बाद मकान मालिक बैजनाथ यादव की जानकारी के मुतबिक बताय जा रहा है कि, 32 वर्षीय महिला की पहचान नजमा निवासी ग्राम टांडा थाना टांडा जनपद अकबरपुर के रूप में हुइ्र और 35 वर्षीय की पहचान समीम बिलेहारा थाना मोहमदपुर खाला जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। करीब आठ माह पहले दोनों पति-पति पत्नी शादी कर के हालपता-किराये का मकान बुद्ध विहार सतरीख रोड थाना चिनहट लखनऊ रह रहे थे। पति विभूतिखंड मे दर्जी का काम करता है।
दोनो में दो — तीन दिन पहले हुआ था विवाद
मकान मालिक द्वारा बताया गया कि, अभी तीन दिन पहले पति पत्नी मे विवाद हो रहा था जिसको लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि, दोनो लोगो में आपसी विवाद की वजह से पहले पत्नी ने फंसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसके बाद पति यह सबकुछ देख नही पाया। जिसकी वजह से उसने भी जहरीला पदार्थ का सेवन करने अपनी जान देने की कोशिश की। इस मामले को लेकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा इस पूरी घटना को अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।