Banner
Banner
Banner
मनोरंजन/न्यूज़/will annu and harsh vardhan be able to unite by fighting with age differences and society serial to you from the heart of the public

उम्र के अंतर और समाज से लड़कर क्या अन्नू और हर्षवर्धन एक हो पाएंगे...सीरियल तुम से तुम तक जनता के दिलो की धड़कन

देशभर में तुम से तुम तक सीरियल को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अब अन्नू और हर्षवर्धन की लवस्टोरी में एक नया मोड आ गया है। जिसको लेकर जनता के दिलो में बहुत ही ज्यादा चिंता है कि,आखिर इन दोनो की लवस्टोरी में आगे क्या होगा। इन दोनो की प्रेम कहानी को लोगो के द्वारा बहुत ही पसंद किया जा रहा है।इस शो को बनाने का उद्देश्य यही है ।

uttar pradesh

11:53 AM, Aug 11, 2025

Share:

 उम्र के अंतर और समाज से लड़कर क्या अन्नू और हर्षवर्धन एक हो पाएंगे...सीरियल तुम से तुम तक जनता के दिलो की धड़कन
logo

SKETCH BY-GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। देशभर में तुम से तुम तक सीरियल को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अब अन्नू और हर्षवर्धन की लवस्टोरी में एक नया मोड आ गया है। जिसको लेकर जनता के दिलो में बहुत ही ज्यादा चिंता है कि,आखिर इन दोनो की लवस्टोरी में आगे क्या होगा। इन दोनो की प्रेम कहानी को लोगो के द्वारा बहुत ही पसंद किया जा रहा है।इस शो को बनाने का उद्देश्य यही है कि,जब दो दिलो में प्यार होता है जब उम्र की सीमा उनके रिश्ते को नही रोक सकती है। चाहे समाज के लोग प्यार को न समझे मगर ​जिन दिलो में प्यार है उनको कोई नही रोक सकता है। क्येकि,जहां पर प्यार होता है वहां पर लोगो की सोच की कोई जरूत नही होती है। इस शो को लोगो बहुत ही ज्यादा देखना पसंद कर रहे है। हर घर में अन्नू और हर्षवर्धन की प्रेम कहानी की चर्चा बहुत ही तेजी से हो रही है।

स शो ने कम समय में ही लोगो के दिलो किया है राज

जनता के दिलो में इतने कम दिनो में तुम से तुम तक शो ने अपनी जगह बनाई है। अभी फिलहाल लोग इस शो को लेकर बहुत ही भावुक हो रखे है। क्याकि,अभी ​सीरिय में दिखाया जा रहा है। अन्नू और हर्षवर्धन की लवस्टोरी में एक दर्दनाक मोड आ गया है। अन्नू की मम्मी के द्वारा बार — बार का दबाव दिया जा रहा था। लेकिन अन्नू शादी के लिए मना कर रही थी। वो सिर्फ हर्षवर्धन से प्यार करती है। इसलिए वो शादी की बात को लेकर हमेशा मना कर रही थी। मगर जब अन्नू की मम्मी ने हर्षवर्धन से अन्नू को शादी की बात को लेकर बात करने की बात कही तब हर्षवर्धन ने अन्नू को कहा कि,तुम अपनी मम्मी की पसंद के लडके साथ शादी कर लो। जिस पर अन्नू बहुत ही गुस्सा हो जाती है। अन्नू हर्षवर्धन से कहती है कि,वो जिस से प्यार करती है। उसी से शादी करेगी और उसकी जिंदगी का फैसला वो खुद करेगी। फिर हर्षवर्धव वहां से चुप — चाप चला जाता है। जिसके बाद अन्नू का व्यवहार बहुत ही बदल जाता है। वो चुप चाप रहने लगती है।

अन्नू ने जब शादी के लिए बोली हां तब उसकी मम्मी हो गई बहुत ही खुश..मगर उसके दिल की हालत कोई नही जनता

हर्षवर्धन जब अन्नू के बिना बताए आफिस से चले जाने वाली बात को लेकर उसके घर पर जाता है। तब वही पर उसके घर उसकी शादी की बात कोे लेकर लडके वाले आते है। जहां पर अन्नू उन सब को शादी के लिए हा कर देती है। जिसे सुनकर उसकी मम्मी बहुत ही खुश होती है। वो अन्नू को बहुत ही बधाई देती है और कहती है कि,तूने जो फैसला लिया हैं वो बिल्कुल सही लिया। उसके पापा उसके फैसले से खुश नही होते है। वो अन्नू से कहते है कि, अन्नू तुम जरूर किसिी के दबाव में आकर यह फैसला ले रही हो। मगर अन्नू अपने परिवार की खुशी के लिए और हर्षवर्धन की बात का मान रखने के लिए अपने पापा से बोलती है कि, पापा अपने बोला था कि,मैं जिससे चाहू आप उससे मेरी शादी करवाएगे। तो मैं मम्मी की पसंद के लडके के साथ ही शादी करना चाहती हू। जिससे सुनकर हर्षवर्धन को बहुत ही दुख होता है।क्योकि,सच्चाई तो यह कि,वो भी अन्नू से बहुत ही प्यार करता है। मगर समाज और उम्र के अंतर के डर की वजह से वो अन्नू से ​कुछ नही कहता है। जब हर्षवर्धन अन्नू के घर के बाहर खडा होता है जहां पर अन्नू की शादी की बात को लेकर परिवार वाले खुशी मना रहे थे।तब अन्नू की मम्मी आकर हर्षवर्धन को अन्नू को शादी की बात को लेकर मनाने के लिए धन्यावाद करती है। जिसके बाद हर्षवर्धन वहां से जाने के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन जब वो अन्नू को बाय बोलने के लिए पीछे देखता है। लेकिन अन्नू को नही पाता है। तब उसे अच्छा नही लगता हैं।

इन दोनो की प्रेम का क्या होगा..यही सोचकर जनता हो रही है परेशान

अन्नू की शादी की बात को लेकर हर्षवर्धन बहुत ही परेशान होकर अपने घर पर आता है। जहां पर उसकी मां उसकी हालत को देखकर उससे कहती है कि,तुम ने हमेशा दूसरे के लिए बहुत कुछ किया है। हमेशा दूसरो के लिए जीया है। मगर अब जब तुम्हे मौका मिला है कि,तुम अपना प्यार पा सकते हो। तो तुम खुद की खुशियो का गला क्यो घोट रहे हो। अगर तुम्हारे मन में अन्नू के लिए प्यार है तो तुम उससे छुपा क्यो रहे हो। अन्नू एक बहुत अच्छी लडकी है। तुम उससे प्यार क​रते हो तो तुम्हे अन्नू से कहना चहिए। वही दूसरी ओर अन्नू की शादी की बात को लेकर उसके परिवार में काफी ज्यादा पैसो की समस्या को लेकर परेशानी होती है। अन्नू मीरा के पास जाती है और कहती है कि,उसकी शादी होने वाली है अगर उसे आफिस की तरफ से दो लाख रूपए मिल जाते तो उसको मदद मिलेगी। जिसको सुनकर मीरा बहुत ही खुश होती हैं। वो अन्नू से कहती है कि,मैं तुम्हे अपने आप से दो लाख रूपए दूंगी मगर तुम कभी भी हर्षवर्धन सर के करीब नही जाओगी। वो चाहे तुम्हे बुलाए मगर तुम उनके बुलाने पर भी उनके पास नही जाओगी। जिसको अन्नू सुनकर बहुत ही हैरान हो जाती है। वो सोच में पड जाती है कि,यह कैसी शर्त होती है।

 

हर्षवर्धन को हो रहा है अन्नू से प्यार का अहसास

तुम से तुम तक की इस प्यार की कहानी में कई प्रकार की मुश्किले आ रही हैं। जहां पर अन्नू शादी के लिए हां बोल चुकी है। वही दूसरी ओर हर्षवर्धन बहुत ही परेशान हो गया है। वो खुद को बहुत ही अकेला और दुखी महसूस करता हैं। वो सोचता है कि,आज तक कभी ऐसा नही हुआ है। लेकिन उसकी मां उसको कहती है कि,अब चीजे बदल गई है। अब उसे किसी के साथ जरूत है। वो कब तक ऐसे ही अकेला रहेगा। उसे भी अपनी जिंदगी जीने का पूरा हक हैं। हर्षवर्धन अन्नू के लिए अपनी फीलिंग को लेकर बहुत ही परेशान हो गया। वो सोचता है कि, जब उसने अन्नू से खुद ही शाादी करने की बात को लेकर हां बोलने को कहा और वो अब मान गई हैं। तो उसे इतनी दिक्कत क्यो हो रही हैं। अब हर्षवर्धन को बहुत ही ज्यादा बुरा लग रहा है। अब जनता तो इस बात का इंतजार ​कर रही है कि,इन दोनो की लवस्टोरी का क्या होता है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.