पीजीआई क्षेत्र में लूटपाट के बाद महिला की हत्या,बेटे अगवा कर मौके से चोर फरार
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के बाबू खेड़ा यादव गांव में चोरी की घटना को लेकर एक बडा हादसा होने की खबर आयी है। चोरो के द्वारा पहले तो चोरी की घटनाए अंजाम दी जाती थी। मगर अब चोरो के बढते हौसलो के चलते चोरो ने जान लेना भी चालू कर दिया है। ऐसी ही एक घटना उजागर हुई जहां पर चोरी की घटना के बीच चोरो ने एक महिला को जान से मार दिया। इतनी ही नही बल्कि चोर महिला के बेटे को लेकर मौके से फरार हो गए।
lucknow
7:27 PM, Oct 3, 2025
Share:


लखनऊ में लूटपाट के बाद महिला की हत्या सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के बाबू खेड़ा यादव गांव में चोरी की घटना को लेकर एक बडा हादसा होने की खबर आयी है। चोरो के द्वारा पहले तो चोरी की घटनाए अंजाम दी जाती थी। मगर अब चोरो के बढते हौसलो के चलते चोरो ने जान लेना भी चालू कर दिया है। ऐसी ही एक घटना उजागर हुई जहां पर चोरी की घटना के बीच चोरो ने एक महिला को जान से मार दिया। इतनी ही नही बल्कि चोर महिला के बेटे को लेकर मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र मे डर का माहौल हो गया है। पहले तो लोगो को अपने घर के समान और पैसो की चिंता होती थी। मगर अब लोगो की जान पर बनी हुई है।
महिला की मौत को लेकर पूरे गांव में सनसनी फैली
मृतक महिला की पहचान रेनू यादव के रूप में हुई है। जिसके घर पर चोरी की घटना को अंजाम देने वालो चारो ने महिला की हत्या के बाद उसके बेटे का अगवा कर लिया। इस मामले को लेकर लोगो के द्वारा बहुत ही नाराजगी जताई जा रही है। चोरी की बढती घटनाओ को लेकर पहले ही लोगो में काफी ज्यादा डर था। लेकिन महिला की मौत को लेकर लोगो में और भी ज्यादा दहशत का माहौल हो गया है।

घर के कई समान में खून लगा हुआ पाया गया सौ0 RExpress भारत
घर के कई सामान में लगा खून
पुलिस ने बताया है कि,घर के कई समान में खून लगा हुआ पाया गया है। पुलिस ने जब घर की जांच करनी चालू की, दीवारों और गैस सिलेंडर पर खून लगा हुआ पाया गया। इसके अलावा, जमीन पर भी ढेर सारा खून बिखरा हुआ है। जिससे अंदाजा लगया गया कि,चोरो ने किस बहरेमी से महिला की हत्या की होगी। अभी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।