शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण,लखनऊ के विकासनगर इलाके की घटना
लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगया है। पीडिता ने बातया कि,युवक उसके घर के पास रहता है। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को प्यार के झाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब युवती ने युवक से शादी की बात की तो युवक बहाने बनाने लगा और दोबाई भाग गया। पीडित न्याय की गुहार लेकर पुलिस के पास गई।
lucknow
5:17 PM, Oct 8, 2025
Share:


शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया फिर फरार सौ0 भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि वह पिछले एक साल से उसके साथ रह रही थी। इस दौरान प्रेमी ने कई बार शारीरिक सम्बंध बनाए।लेकिन जब वह शादी के अधिक दबाव देने लगी तो प्रेमी ने उससे दूरी बना लिया। अब तो वह उसका ना तो फोन उठाता है और ना ही उसकी कोई बात का जवाब देता है।
प्रेमी पिछले छह माह से रिलेशनशिप में
पीडिता का आरोप है कि,वो विकास नगर थाना क्षेत्र में वह पिछले एक साल से प्रेमी के साथ रह रही है। इस दौरान पिछले छह माह पहले प्रेमी ने उससे शारीरिक सम्बंध स्थापित किया। वह दोनो एक शादीशुदा जिन्दगी जी रहे थे। प्रेमी कह रहा था कि जल्दी ही वह अपने परिवार को सहमत करके पूरे रीति रिवाज के साथ उससे शादी करेगा। लेकिन लज्द ही प्रेमी की असलियत सामने आ गयी। अब शादी की बात कहने पर वह भड़क जाता है।
शिकायत के बावजूद पुलिस नही कर रही सुनवाई
पीडित युवती का आरोप है कि,उसने विकासनगर पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। कई दिन हो चुके है लेकिन पुलिस ने अबतक यह नही बताया कि,उसकी शिकायत पर क्या जांच हुई और किस पर कार्यवाही हुई। वह लगातार विकासनगर थाने का चक्कर लगाकर परेशान हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ अब उसका प्रेमी भी फरार हो गया। पीडिता ने युवक के परिवार के पास जाकर युवक के बार मे जानकारी लेनी की कोशिश की। मगर युवक के परिवार वालो ने युवती के साथ गलत व्यवहार करके उसको घर से भागा दिया।