उत्तर प्रदेश/लखनऊ पुलिस इन दिनो विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत राजधानी की कई अलग — अलग जगहो पर वाहनो की गहन जांच शुरू की जा रही है। जिसमे तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले के साथ ही मॉडिफाइड बाइकों को चलने वाले पर शिकंजा कसा गया है।
गोमती नगर विस्तार में पुलिस ने कई वाहनों की गहन जांच की
इस अभियान के तहत गोमती नगर विस्तार में पुलिस ने कई वाहनों की गहन जांच की। जहां इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के नेतृत्व में मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक बाइक को सीज किया गया। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी की गई।