Political News :प्रियंका गांधी पर विवादित बयान,भड़की महिला कांग्रेस की प्रभारी शहला अहरारी पहुंच हज़रजगंज थाने FIR दर्ज करने की मांग

Share

उत्तर प्रदेश/लखनऊ,भाजपा के पूर्व सांसद रमेश विधूड़ी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा परअमर्यादित, आपत्तिजनक बयान से कांग्रेस मे नाराजगी है। मामले को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को हज़रजगंज थाने पहुंची और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौप एफआईआर की मांग की है। महिला कांग्रेस की प्रभारी शहला अहरारी एवं अनामिका यादव ने कहा कि,अगर मामले मे कोई कार्यवाई नही हुई तो वो सड़को पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

नाराज महिला कार्यकर्ताओ ने हाथो में बैनर पोस्टर लेकर की नारेबाजी

बता दे कि,महिला कांग्रेस की प्रभारी शहला अहरारी एवं अनामिका यादव के साथ ही तमाम महिला कायकर्ताओ ने थाने के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान इनके हाथो में बैनर और पोस्टर भी था। इस महिला कार्यकर्ताओ का कहना है कि,रमेश विधूड़ी का ये बयान उकनी कुंठित और स्त्री विरोधी मानसिकता का परिणाम है। असल में भाजपा के तमाम नेताओं द्वारा समय-समय पर देश की आधी आबादी के लिए इस तरह के घटिया बयान दिये जाते रहे हैं। यही भाजपा का वास्तविक चाल चरित्र और चेहरा है।

क्या है रमेश विधूड़ का विवादीत बयान?

गौरतलब है कि, रविवार को दिल्ली के कालकाजी में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के पूर्व सांसद और प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, ‘लालू यादव ने वादा किया था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं। वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।

विवाद बढ़ा तो रमेश विधूड़ को मांगनी पड़ी मांफी

रमेश विधूड़ के इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्हे माफी मांग पड़ी। उन्होंने कहा,अगर मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं इस पर अपनी गलती स्वीकार की। उन्होने ये भी कहा कि,उनका मकसद किसी को अपमानित करना नही था।